ताजा खबर
इमरान खान को तगड़ा झटका, PTI शासित खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लगाने की तैयारी में सरकार   ||    पाकिस्तान में सैन्य नेतृत्व को लेकर खड़ा हुआ संकट, आसिम मुनीर को CDF बनाने से पहले गायब हुए PM शहबाज   ||    ‘ड्रामा नहीं डिलीवरी, नारा नहीं नीति चलेगी…, संसद सत्र से पहले PM मोदी के विपक्ष को 5 बड़े संदेश   ||    संसद-राष्ट्रपति की मुहर…फिर आसिम मुनीर को क्यों नहीं मिल रहा पाकिस्तान का सबसे पावरफुल पद?   ||    दुनिया में बीजिंग के बड़े दावे हो गए फुस्स, मार्केट में नहीं बिक रहे चीन के हथियार   ||    बाड़मेर ने तय समय से पहले पूरा किया SIR का काम, टॉपर IAS टीना डाबी का जिला बना मिसाल   ||    Gita Mahotsav: हर स्कूल के बस्ते में हो गीता…CM मोहन यादव ने बताया लाइफ बैलेंस करना सिखाता है धर्मं ...   ||    अखिलेश का आरोप: UP हार के बाद बेचैन BJP, SIR के जरिए काटना चाह रही वोट   ||    Parliament Winter Session: ब्लास्ट में बचने से लेकर नॉनवेज छोड़ने तक… पीएम मोदी ने बताई उपराष्ट्रपति...   ||    खराब ट्रैफिक मैनेजमेंट-बेकार पुलिस… बेंगलुरु में क्यों परेशान हो गए सपा सांसद राजीव राय, CM को क्या ...   ||   

राजनीतिक परिवार की बहू वैष्णवी की संदिग्ध मौत से हड़कंप, ससुर और पति पर हत्या का आरोप

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, May 20, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र की राजनीति और समाज में इन दिनों मुलशी तालुका की रहने वाली वैष्णवी हगवणे की संदिग्ध मौत चर्चा का विषय बनी हुई है। वह अजित पवार गुट के एनसीपी नेता राजेंद्र हगवणे की बहू थीं। शुक्रवार, 16 मई को पुणे के भुकूम गांव में उनके घर से उनकी लाश मिली। शुरुआती जानकारी में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन वैष्णवी के पिता ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, जिसमें उनके पति शशांक हगवणे और ससुराल के कई सदस्य शामिल हैं।

पुलिस ने वैष्णवी के पति, ससुर, सास, ननद और देवर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। शिकायत वाकड के आनंद कसपटे ने दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार, वैष्णवी ने सुबह करीब 5 बजे फांसी लगाई थी। पति शशांक ने दरवाजा तोड़ा और उसे तुरंत अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि वैष्णवी के शरीर पर चोट के कई निशान थे।

वैष्णवी और शशांक की शादी 2023 में प्रेम विवाह के तौर पर हुई थी, जिसमें भारी दहेज भी दिया गया था। शिकायत के मुताबिक, शादी के तुरंत बाद ही वैष्णवी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। सास-ननद बर्तन और दहेज को लेकर उसे ताने मारते थे। पति शशांक ने भी उस पर शक किया और गर्भवती होने के बाद उसके चरित्र पर सवाल उठाकर उसे पीटा और घर से निकाल दिया।

वैष्णवी के परिवार का आरोप है कि शशांक ने उनसे दो करोड़ रुपये की मांग की थी, जमीन खरीदने के लिए। पैसे न देने पर उसे प्रताड़ित किया गया। मार्च 2025 में एक बार सास और ननद ने मिलकर उसे पीटा और उसका अपमान किया। उसे कार में बिठाकर दूर ले जाकर धमकाया भी गया। जब उसने आत्महत्या की चेतावनी दी, तब जाकर उन्होंने मारपीट बंद की।

घटना के बाद से ससुर राजेंद्र हगवणे और शशांक फरार हैं, जबकि मां लता और बहन करिश्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मौत का कारण गला घोंटना है, और शरीर पर चोट के कई निशान हैं। कुछ अंगों को जहर की जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है और राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.