ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

पुणे में 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, पैतृक गांव में मातम

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, September 16, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: पुणे से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले 20 वर्षीय युवक कन्हैया ने आत्महत्या कर ली। मोहम्मदाबाद के कबीर नगर वार्ड नंबर 4 निवासी कन्हैया ने 14 सितंबर की शाम करीब 5 बजे अपने कमरे में फांसी लगाई। उन्होंने टीन सेट में लगे लोहे के पाइप से चादर का फंदा बनाकर यह कदम उठाया।

सूचना मिलने पर पुणे पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद मृतक का शव पैतृक गांव मोहम्मदाबाद भेजा गया। घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया।

कन्हैया तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उनके बड़े भाई अमित कुमार (30) और सचिन कुमार (25) पहले से ही परिवार का सहारा बने हुए हैं। परिवार में चार बहनें भी हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है, जबकि सजनी (23) और काम (18) अभी अविवाहित हैं।

परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। पिता रामबाबू मजदूरी कर घर चलाते हैं और मां शशि देवी की हालत बेहद दयनीय बताई जा रही है। कन्हैया की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.