ताजा खबर
पुणे में ऑटो की छत पर बैठकर सैर करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी   ||    चार साल बाद पुणे मनपा को मिलेगा नया मेयर, बीजेपी सबसे मजबूत दावेदार   ||    पुणे भूमि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी   ||    पुणे में एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई   ||    चीनी रिकवरी में सोमेश्वर अव्वल, श्री छत्रपति ने माळेगांव को छोड़ा पीछे   ||    पुणे में भी साथ आए पवार, नगर निगम चुनाव में एनसीपी और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन   ||    सलमान खान का 60वां जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान : देशभक्ति और फैंस के लिए खास पल   ||    राजेश खन्ना की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को जैकी श्रॉफ ने किया याद   ||    बॉर्डर 2 का ‘घर कब आओगे’ गाना हुआ रिलीज़ से पहले चर्चा का केंद्र, जानिए कलाकार और रिलीज़ डेट   ||    ‘द राजा साब’ नया ट्रेलर रेलसी हुआ, प्रभास की रहस्यमयी और डरावनी वापसी, संक्रांति पर सिनेमाघरों में ध...   ||   

विनयार्डस इन इंडिया : यहाँ पर भारत में बनती है सबसे बेहतरीन वाइन

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 11, 2021

भारत में वाइन प्रोडक्शन इंडस वैली के समय से होती आ रही है लेकिन अभी हाल ही में इसका कंसम्पशन और प्रोडक्शन तेजी से बढ़ रहा है। देश में ज्यादा लोग वाइन पीने लगे है इसकी वजह से वाइन एस्टेट्स बढ़ रहे है। कुछ लोगों ने महाराष्ट्र को चुना तो कुछ ने कर्नाटक के पहाड़।
अब जब वाइन टूरिज्म देश में तेजी से बढ़ रहा है, हमने आपके लिए इंडिया में प्रेजेंट वाइनेरीस और विनयार्डस की लिस्ट लेकर आये हैं :
सुला विनयार्ड :
3000 एकड़ जमीन पर फैला यह विनयार्ड, भारत का सबसे बड़ा विनयार्ड है जो नासिक में स्थित है। यहाँ पर वाइन को सस्टेनेबल विटीकल्चर से बनाया जाता है और इस के लिए उन्हें काफी अवार्ड भी मिले है। यहाँ पर एक लग्जरी रिजॉर्ट भी है जिसका नाम है बियॉन्ड। यह इंडिया का पहला विनयार्ड रिजॉर्ट है जहां पर बहुत सुन्दर कमरे, रेस्टोरेंट और इंफिनिटी पूल भी है। फरवरी में यहाँ पर सुला फेस्ट होता है और यह सबसे सही समय है यहां जाने का.
फ्राटेल्लि वाइन
जिन लोगों को रेड वाइन पसंद है , उनके लिए फ्राटेल्लि वाइन विनयार्ड सबसे सही जगह है। यह भारत में तीन जगह है -सोलापुर, गरवार और मोटवाड़ी। तीनो ही जगह बहुत ही सुन्दर रूप से नेचर से भरे हुए है। यहाँ जाकर आप जरूर बिताना चाहेंगे और रेड वाइन के साथ ज़िन्दगी का मजा लेंगे।
ग्रोवर ज़म्पा विनयार्ड
ग्रोवर ज़म्पा विनयार्ड के भारत में दो सेंटर है , एक बेंगलुरु में नंदी हिल्स के पास और एक नासिक में। इन विनयार्ड को देश के सबसे पुराने विटीकल्चरिस्ट्स कंवल ग्रोवर और जॉर्ज वेसल ने बनाया है। यहाँ पर आप वाइन बनाने के प्रोसेस के बारे में भी जान सकते है।
सोमा विनयार्ड
सोमा विनयार्ड्स सबसे सुन्दर विनयार्ड में से एक है। यह मकाली हिल और गुंडमागेर लेक के बीच स्थित है। यहाँ पर अभी हाल ही में वाइन मेकिंग प्रोसेस शुरू हुआ है जिसका 3 -4 घंटे का टूर होता है। इस टूर में आप अलग अलग तरह के वाइन टेस्ट भी कर सकते हैं।
फोर सीजन विनयार्ड
जिन लोगों को वाइन टूर में थोड़ी सोफिस्टिकेशन चाहिए उनके लिए यह फोर सीजन विनयार्ड सबसे बेहतरीन जगह हैं। पुणे के आउटस्कर्ट में स्थित बहुत ही सुन्दर तरीके से बनाया है। यहाँ पर भी वाइन मेकिंग प्रोसेस का टूर सोमवार से शनिवार तक दिया जाता है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.