ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

केंद्रीय मंत्री स्मृति ने की कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की आलोचना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 23, 2024

मुंबई, 23 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की आलोचना की है। स्मृति ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राहुल आज उनके परिवार के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं, जबकि पिछले साल उन्होंने तेलंगाना में कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्ट हैं। उन्होंने कहा, राहुल एक ही विषय पर अलग-अलग तरीकों से पासा पलटते हैं। मेरे पास इसका प्रमाण है। स्मृति के मुताबिक, राहुल ने 2 जुलाई 2023 को तेलंगाना में कहा था कि पूर्व सीएम के.चंद्रशेखर राव भी भ्रष्ट हैं। शराब घोटाला हुआ है। सभी एजेंसियों को इसके बारे में पता है। उन्होंने दावा किया था कि भाजपा को शराब घोटाले में केसीआर की बेटी के. कविता की संलिप्तता की जानकारी है। इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

स्मृति ने कहा, कांग्रेस ने 3 जून, 2022 को दिल्ली पुलिस को लेटर लिखकर शराब घोटाले की जानकारी दी थी। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा था कि AAP ने गोवा चुनाव में कांग्रेस को हराने के लिए भ्रष्टाचार के पैसे का इस्तेमाल किया। केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि कौन से राहुल सच बोल रहे हैं? तेलंगाना वाले राहुल या आज वाले राहुल? कौन सी कांग्रेस सच बोल रही है? पहले वाली या आज जो हम देख रहे हैं? स्मृति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीते दिन कोर्ट में रखे गए शराब घोटाले से जुड़े डिटेल्स की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा, एक संवैधानिक पद पर बैठकर ईमानदारी की दुहाई देने वाला इंसान प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग करके कैसे भ्रष्टाचार करता है, आज हमें अरविंद केजरीवाल के कर्मों से इसकी जानकारी मिली।केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, कोर्ट में जब शराब घोटाले से जुड़े तथ्य रखे गए तो केजरीवाल के वकीलों ने इसका विरोध नहीं किया। कोर्ट में बताया गया कि दिल्ली शराब नीति को विजय नायर के नेतृत्व में कुछ चुनिंदा शराब कारोबारियों ने तैयार किया था। विजय नायर को खुद केजरीवाल ने ही नियुक्त किया था।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.