ताजा खबर
पुणे के व्यापारी की हत्या में बड़ा खुलासा, 4 राज्यों के 7 व्यापारियों से 1.6 करोड़ की फिरौती वसूल चु...   ||    स्वर्ग गेट बस डिपो रेप केस में पुणे पुलिस ने दायर की 893 पन्नों की चार्जशीट, 82 गवाहों के बयान शामिल   ||    ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम, 1,000 विदेशी छात्रों के वीजा रद्द   ||    हिंदू विरोधी पूर्वाग्रह से निपटने के लिए स्कॉटलैंड ने उठाया बड़ा कदम, संसद में पेश किया ये प्रस्ताव   ||    अमेरिका के पूर्व सीनेटर रॉबर्ट एफ कैनेडी की हत्या किसने की, जारी हुआ 10 हजार पन्नों का रिकॉर्ड   ||    अपने भाई के साथ 1 साल तक संबंध बनाती रही अमेरिकी युवती, तब महज 17 साल थी उम्र...खुलासा कर देगा हैरान   ||    कोविड-19 लैब-लीक थ्योरी को किसने दबाया? व्हाइट हाउस की नई वेबसाइट पर बड़ा खुलासा   ||    म्यांमार में फिर आया भूकंप, देर रात दो बार हिली धरती, घर छोड़कर भागे लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता?   ||    पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला, कर्नाटक में मारी गोली   ||    BECIL के पूर्व CMD को CBI ने किया गिरफ्तार, पिछले साल दर्ज हुई थी FIR; जानें क्या है पूरा मामला   ||   

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, हिंदी की दूसरी भाषाओं से कोई रेस नहीं, वे आपस में दोस्त हैं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 14, 2024

मुंबई, 14 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस पर चौथे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं हैं, वो आपस में दोस्त हैं। राजभाषा हिंदी का हर भारतीय के साथ अटूट रिश्ता है। इस दौरान गृह मंत्री ने अग्रवाल की लिखी किताब (हिंदी कहावत कोश) को जारी किया। हम राजभाषा के रूप में हिंदी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डायमंड जूबली मना रहे हैं। हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार करके और देश की सभी स्थानीय भाषाओं को हिंदी के माध्यम से जोड़कर हम अपनी संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

शाह ने कहा कि, गृह और सहकारिता मंत्रालयों की फाइलों के माध्यम से जुड़ी बात हिंदी में ही किए जाते है। ऐसा करने में 3 साल का समय लग गया। हिंदी एक भू-राजनीतिक भाषा के बजाय एक भू-सांस्कृतिक भाषा है। भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। अब समय आ गया है कि भारत की सभी भाषाओं को मजबूत किया जाए और राजभाषा को देश की संपर्क भाषा बनाया जाए, जिससे हर कोई अपनी-अपनी भाषा में देश का कामकाज कर सके। नई शिक्षा नीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राइमरी एजूकेशन के लिए मातृभाषा पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि एक बच्चे के लिए भाषाई अभिव्यक्ति, सोच, समझ, तर्क और किसी निर्णय पर पहुंचने के लिए सबसे आसान भाषा उसकी मातृभाषा है। केंद्र सरकार शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और न्यायपालिका में हिंदी के प्रयोग की दिशा में काम कर रही है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड ने आज मेडिकल शिक्षा का पूरा पाठ्यक्रम हिंदी में कर लिया है। वहीं आने वाले दिनों में भारत की लगभग 13 भाषाओं में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम तैयार करने पर काम चल रहा है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.