ताजा खबर
9 अक्टूबर: भारत और विश्व के इतिहास में महत्वपूर्ण घटनाएं और जन्मदिन   ||    ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान! इजराइल और हमास ने गाजा पीस प्लान पर किए साइन, सभी बंधक होंगे रिहा   ||    WWE के 3 फेमस स्टार्स जिन्हें पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले Crown Jewel 2025 में फैंस का जबरदस्त स...   ||    PM Kisan 21st Installment: ये 5 काम रह गए अधूरे तो नहीं आएंगे क‍िसान के खाते में 2000 रुपये   ||    कौन है 20 मासूम बच्चों की मौत का जिम्मेदार जी. रंगनाथन? फार्मा उद्योग से विवादों तक की अनकही कहानी   ||    Mohammed Shami Return: मोहम्मद शमी की अचानक हो गई टीम में एंट्री, अब बल्लेबाजों के उड़ाएंगे होश   ||    ये है भारत की पावर...! ये है भारत की पावर...! रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स के विमान से उतरे राजनाथ सिं...   ||    ‘BJP सरकार ने पैसा खर्च किया’, कांशीराम जयंती पर मायावती ने की सीएम योगी की जमकर तारीफ   ||    Share Market Today: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Nifty 25070 अंक के पार, आज इन शेयरों पर रखें नजर   ||    Aaj ka Panchang: आज है कार्तिक मास की तृतीया, रहेगा भरणी नक्षत्र, शुभ-अशुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़े...   ||   

उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा, सवार थे 26 पर्यटक, 14 लोगो की मौत, 12 लोग जख्मी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 15, 2024

मुंबई, 15 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर एक टैंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे में 14 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हैं। 7 गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे। सभी बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। पर्यटक नोएडा और दिल्ली के हैं। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी लगना बताया जा रहा है। हालांकि अब तक इस पर प्रशासन का आधिकारिक बयान नहीं आया है। हादसा जहां हुआ, वह ऑल वेदर हाईवे है। ट्रैवलर बाउंड्री तोड़ते हुए करीब 660 फीट (200 मीटर) से ज्यादा नीचे खाई में जा गिरा। नदी का किनारा होने के चलते अलकनंदा के तेज बहाव में ट्रैवलर बहा नहीं। घटनास्थल के नजदीक ही रेलवे प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। 3 मजदूर लोगों को बचाने नदी में कूदे। इनमें से 2 वापस आ गए, लेकिन 1 की मौत हो गई।

तो वहीं, पुलिस ने बताया कि ट्रैवलर हरियाणा नंबर का है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले पर्यटकों ने इसकी बुकिंग कराई थी। शुक्रवार शाम को यह दिल्ली से रवाना हुए। रातभर ट्रैवलर चलता रहा। मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने के चलते हादसा होने की आंशका है, क्योंकि घटना के वक्त हाईवे पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था। डीएम गढ़वाल ने सीएम के आदेश पर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। इसमें ट्रैवलर की भी जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री राहत कोष से मरने वालों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए पचास-पचार हजार रुपए देने का ऐलान किया गया है। PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। गंभीर रूप से घायलों को 40-40 हजार और सामान्य घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता देने के भी निर्देश दिए हैं। मृतकों में उत्तर प्रदेश के 3 लोग शामिल हैं। इनमें सोनभद्र की रहने वाली स्मृति शर्मा (28), प्रतापगढ़ की मोहनी पांडेय (27), स्मृति त्रिपाठी हैं। वहीं, उत्तराखंड के खटीमा की रहने वाली निकिता भट्ट और बृजेश बिष्ट भी मृतकों में शामिल हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.