ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

शाह ने कहा, नीतीश और लालू का गठबंधन तेल और पानी जैसा, दोनों साथ नहीं रह सकते, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 16, 2023

मुंबई, 16 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमित शाह ने अररिया में एसएसबी के आवासीय परिसर का उद्घाटन करने पहुंचे। यहाँ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं बिहार की सीमा की सारी दिक्कतों से परिचित हूं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि बिहार के अंदर जल्द ही चुनाव होगा और पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनेगी। उनके साथ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी भी थे। वहीं,अररिया से पहले मधुबनी के झंझारपुर में एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू और नीतीश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, लालू और नीतीश का गठबंधन तेल पानी जैसा है। दोनों लंबे समय तक एक साथ नहीं रह सकते। लालू अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं और हर बार की तरह नीतीश बाबू को प्रधानमंत्री बनना है।

अमित शाह ने लालू के जंगलराज की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़े बदलाव की जरूरत है। सरकार नहीं सुशासन चाहिए। गुंडाराज नहीं जनताराज चाहिए। मैं रोज अखबार पढ़ रहा हूं। लालू जी एक्टिव हो गए, नीतीश जी इनएक्टिव हो गए। अब आप सोच सकते हैं, बिहार का क्या होने वाला है। मोदी को लाइए, नहीं तो सीमांचल में घुसपैठ और आतंक बढ़ जाएगा। पलायन पर कहा कि तीन दशक से ज्यादा समय में जिन लोगों की सत्ता में भागीदारी रही है, वो ईमानदारी से काम कर लेते तो हमारे बच्चों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने आगे कहा, बिहार विधानसभा चुनाव मोदी के चेहरे पर ही होगा। बिहार में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मोदी को ही जिताइए। रेल मंत्री रहते हुए लालू जी ने अरबों का भ्रष्टाचार किया। ये UPA नाम के साथ नहीं आ सकते, इसलिए इन्होंने I.N.D.I.A गठबंधन नाम रखा। ये वही लालू प्रसाद यादव हैं, जिन्होंने बिहार को सालों तक पीछे धकेलने का काम किया।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.