ताजा खबर
एलियंस की दुनिया इंसानों की धरती से कितनी अलग? 700 खरब मील दूर मिले जीवन के संकेत   ||    ‘PM मोदी से मिलने इंडिया आने को उत्सुक हूं’; Elon Musk साल के आखिर में आ सकते हैं भारत   ||    भूकंप के झटकों से कांपे भारत समेत 5 देश, रिक्टर स्केल पर 5 तक रही तीव्रता   ||    खेल दास कोहिस्तानी कौन? पाकिस्तान के हिंदू मंत्री, जिन पर हुआ हमला; सरकार ने दिए जांच के आदेश   ||    ‘महाभियोग लगाओ और हटाओ’, ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में सबसे बड़ा विरोध-प्रदर्शन   ||    US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार संग भारत दौरे पर, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद पहुंचे अक्षरधाम...   ||    पूर्व DGP की मौत का इल्जाम पत्नी पर क्यों? कर्नाटक पुलिस ढूंढ रही इन सवालों के जवाब   ||    निशिकांत दुबे के बाद उपराष्ट्रपति के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग, अटॉर्नी जनरल से मांगी सहमति   ||    Baba Venga की पानी को लेकर खौफनाक भविष्यवाणी! अगर सच हुई तो होगी तबाही   ||    सोने के दाम में अब तक का सबसे बड़ा उछाल: मुंबई में 24 कैरेट सोना 1 लाख रुपये के पार   ||   

शाह ने कहा, कांग्रेस 12 लाख करोड़ का घपला घोटाला करने वाली, तो मोदी ने 25 पैसे के भी भ्रष्टाचार नहीं किया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 11, 2024

मुंबई, 11 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गृह मंत्री अमित शाह ने हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा, तीन चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है। इसमें से NDA को 200 सीटें मिल रही हैं। चौथा चरण NDA के लिए बहुत अच्छा है। हमें सबसे ज्यादा सफलता चौथे चरण से मिलेगी। हम निश्चित रूप से 400 पार की ओर आगे बढ़ेंगे। 4 जून आने वाले नतीजों में दक्षिण के पांचों राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भाजपा सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगी। एक तरफ इंडी अलायंस और दूसरी तरफ NDA हैं। एक तरफ 12 लाख करोड़ का घपला-घोटाला करने वाली कांग्रेस और उनके साथी हैं। दूसरी तरफ मोदी का 23 साल का मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री का कार्यकाल है, जिसमें उन पर 25 पैसे के भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।

उन्होंने आगे कहा, थोड़ी गर्मी बढ़ते ही कुछ नेता देश के बाहर छुट्टी मनाने नियमित रूप से चले जाते हैं। नरेंद्र मोदी ने 23 साल कोई छुट्टी नहीं ली। दीपावली के दिन भी वे जवानों के साथ सरहद पर त्योहार मनाते हैं। एक तरफ यानी बीजेपी का 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड और अगले 25 साल का एजेंडा है। अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे इंडी अलायंस को कहना चाहता हूं कि मोदी जी 75 साल के हो जाएं, इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है। ये भाजपा के संविधान में कहीं नहीं लिखा है। मोदी जी ही ये टर्म पूरी करेंगे। मोदी जी ही आगे देश का नेतृत्व करते रहेंगे। भाजपा में कोई कंफ्यूजन नहीं है। मोदी जी ने देश की अर्थव्यवस्था बेहद अच्छे ढंग से संभाली है। हम भाग्यशाली हैं कि हमें मोदी जी जैसा नेता मिला। दूसरी तरफ देखें तो राहुल यान की लॉन्चिंग 20 बार असफल रही। अब वे 21वीं बार लॉन्चिंग की कोशिश कर रहे हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.