ताजा खबर
Narak chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी कब है 19 या 20 अक्टूबर 2025, रूप चौदस का स्नान कब होगा?   ||    अमेरिकी डॉलर के खिलाफ चीन-रूस-भारत की बड़ी चाल! अब बढ़ेगी टैरिफ लगाने वाले ट्रंप की टेंशन   ||    चीन-अमेरिका के दम पर उछल रहा पाकिस्तान! हथियारों की सप्लाई भारत की बढ़ा सकती चुनौती, समझें पूरा समीक...   ||    Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अंतिम दौर में बातचीत, इस फॉर्मूले पर जल्द लगे...   ||    जन सुराज की पहली लिस्ट में प्रशांत किशोर का नाम नहीं, अब इस सीट से अटकलें हुईं तेज   ||    US Tariff On India: अमेरिका से भारत के लिए आई अच्छी खबर! टैरिफ वाले फैसले पर ट्रंप का यू टर्न, मिली ...   ||    Missile Engine: किन-किन देशों में बनाया जाता है मिसाइल का इंजन, इस मामले में कहां आता है भारत?   ||    RJD संसदीय बोर्ड की बैठक हुई रिशेड्यूल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव से करेंगे मुलाकात   ||    बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, हर परिवार में 1 को मिलेगी सरकारी नौकरी   ||    'भारत-ब्रिटेन के संबंधों की नींव में लोकतंत्र, रोजगार के नए अवसर बनेंगे', कीर स्टार्मर से मुलाकात के...   ||   

घर की छत पर गिरा सैटेलाइट पेलोड बैलून, कर्नाटक पुलिस ने कहा, कोई घायल नहीं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 18, 2025

मुंबई, 18 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक के बीदर जिले के जलसांगी गांव में शनिवार सुबह सैटेलाइट पेलोड बैलून एक घर की छत पर गिरा। गांववालों ने बताया कि एयरबैग जैसे दिखने वाले इस बैलून में एक बड़ी मशीन लगी हुई थी। ​जिसमें लाल लाइट जल रही थी। ग्रामीणों ने कहा, राउंड स्पेसशिप की तरह दिखने वाले इस ऑब्जेक्ट के साथ एक लेटर भी मिला। इसमें कन्नड़ भाषा में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (TIFR) बैलून सर्विस लिखा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना होम्नाबाद पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेलोड के इस गांव में लैंड होने की जानकारी TIFR को दी। TIFR की टीम पेलोड को कलेक्ट करने के लिए गांव पहुंच रही है। पुलिस ने बताया कि सैटेलाइट पेलोड बैलून TIFR ने एक्सपेरिमेंट के लिए उड़ाया था। यह कोई नई बात नहीं है, TIFR अक्सर ऐसे एक्सपेरीमेंट करता रहता है।

वहीं, TIFR के मुताबिक, सैटेलाइट पेलोड बैलून एक बड़ा बैलून होता है, जो साइंटिफिक मशीनों के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को धरती से ऊपर वायुमंडल में ले जाता है। इसके बाद पेलोड को बैलून से फ्री कर दिया जाता है और पैराशूट से वापस धरती पर उतार लिया जाता है। संभावना है कि वापस उतारते समय ही यह पेलोड गांव में गिरा होगा। पुलिस ने बताया कि इस बेलून के गांव के घर की छत पर गिरने से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। ये रेगुलर एक्सपेरिमेंट का हिस्सा है। हालांकि, बैलून के गिरने से गांववाले डर गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराया।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.