ताजा खबर
अखिलेश का आरोप: UP हार के बाद बेचैन BJP, SIR के जरिए काटना चाह रही वोट   ||    Parliament Winter Session: ब्लास्ट में बचने से लेकर नॉनवेज छोड़ने तक… पीएम मोदी ने बताई उपराष्ट्रपति...   ||    खराब ट्रैफिक मैनेजमेंट-बेकार पुलिस… बेंगलुरु में क्यों परेशान हो गए सपा सांसद राजीव राय, CM को क्या ...   ||    संसद-राष्ट्रपति की मुहर…फिर आसिम मुनीर को क्यों नहीं मिल रहा पाकिस्तान का सबसे पावरफुल पद?   ||    ब्रिटेन की सांसद को बांग्लादेश कोर्ट ने सुना दी 2 साल की सजा, शेख हसीना से है कनेक्शन   ||    सिद्धारमैया के बाद अब DK शिवकुमार के घर नाश्ता, दिल्ली नहीं बेंगलुरु में ही संकट को हल कर रही कांग्र...   ||    क्या कांग्रेस से पूरी तरह अलग हो रहे थरूर? अहम बैठकों से दूरी-PM की तारीफ, कई हैं कारण   ||    Parliament Winter Session: विपक्ष पराजय की निराशा से बाहर निकले, नारे नहीं नीति पर दे जोर… संसद सत्र...   ||    NCR में कितने मंत्री बिना एयर प्यूरीफायर के, कितनों को सीने में जकड़न-खांसी… वायु प्रदूषण को लेकर कि...   ||    पंजाब में कैसे सरकार में आ सकती है BJP? कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया एक रास्ता   ||   

बारिश का कहर: यूपी में नदियों का उफान, अमरनाथ यात्रा रोकी गई, कई राज्यों में जानमाल का नुकसान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 17, 2025

मुंबई, 17 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर हैं जिससे नदियों के किनारे रहने वाली लगभग पांच लाख की आबादी पानी से घिर चुकी है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि श्मशान घाटों में पानी भर गया है, जिसके चलते सड़कों पर ही अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के चलते बड़ा हादसा हुआ। बुधवार को अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर भूस्खलन हुआ जिसमें एक महिला तीर्थयात्री की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रा को गुरुवार के लिए स्थगित कर दिया गया। बालटाल में फंसे यात्रियों को बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन और बचाव दलों की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार को मौसम की स्थिति देखकर यात्रा दोबारा शुरू की जा सकती है। अब तक कुल 2.47 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से लेकर अब तक भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं में 109 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा राज्य को 818 करोड़ रुपए से अधिक की सरकारी और निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है। राजस्थान के झालावाड़ जिले का ढाबा गांव पूरी तरह से पानी से घिर चुका है, जिससे लोग छतों पर फंसे हुए हैं। नागौर और बहरोड़ में पानी स्कूलों, मंदिरों और कार्यालयों में घुस गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में भी लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोग अपने जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। बिहार में भी बुधवार को मौसम ने कहर बरपाया। राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.