ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 24, 2025

मुंबई, 24 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में वोटर लिस्ट रिवीजन के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। राहुल ने दावा किया कि एक निर्वाचन क्षेत्र में ही 50, 60 और 65 साल के हजारों नए वोटरों के नाम जोड़े गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में 18 साल से ऊपर के वैध मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास इस धोखाधड़ी के 100% सबूत हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह गड़बड़ी सिर्फ एक सीट तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बाकी सीटों पर भी इसी तरह की हेराफेरी हो रही है। उन्होंने चुनाव आयोग और उसके अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर वे सोचते हैं कि वे इस मामले से बच निकलेंगे, तो वे गलतफहमी में हैं। कांग्रेस इस मामले को ऐसे ही नहीं जाने देगी।

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। आयोग के सूत्रों ने कहा कि अगर इस संबंध में कोई चुनाव याचिका दाखिल की गई है, तो बेहतर होगा कि उसके फैसले का इंतजार किया जाए। उन्होंने सवाल किया कि अगर याचिका नहीं दी गई है, तो फिर इस तरह के आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं, जो निराधार प्रतीत होते हैं। यह बयान राहुल गांधी ने उस समय दिया, जब चुनाव आयोग ने बिहार में चल रहे वोटर्स लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया का बचाव करते हुए खुद पर उठ रहे सवालों को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया था। आयोग ने साफ कहा कि मतदाता सूची के रिवीजन का उद्देश्य सिर्फ यह है कि अयोग्य मतदाताओं को सूची से हटाया जा सके और एक प्रामाणिक एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सके, जिससे निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो सकें। चुनाव आयोग ने आलोचकों से पूछा कि क्या मृत और प्रवासी मतदाताओं के नाम पर फर्जी वोट डालने की इजाजत देनी चाहिए। आयोग ने कहा कि देश के हर नागरिक को इस मुद्दे पर राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर विचार करने की जरूरत है और शायद अब यही सही समय है।

चुनाव आयोग ने बिहार में चल रही वेरिफिकेशन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 99% वोटरों का सत्यापन किया जा चुका है। इस दौरान 21.6 लाख मृत मतदाताओं की पहचान हुई है, वहीं 31.5 लाख वोटर ऐसे हैं जो हमेशा के लिए राज्य से पलायन कर चुके हैं। इसके अलावा, 7 लाख ऐसे मतदाता पाए गए हैं जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है। करीब 1 लाख वोटर लापता हैं और 7 लाख मतदाताओं के फॉर्म डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन के बावजूद अब तक नहीं मिल सके हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.