ताजा खबर
एलियंस की दुनिया इंसानों की धरती से कितनी अलग? 700 खरब मील दूर मिले जीवन के संकेत   ||    ‘PM मोदी से मिलने इंडिया आने को उत्सुक हूं’; Elon Musk साल के आखिर में आ सकते हैं भारत   ||    भूकंप के झटकों से कांपे भारत समेत 5 देश, रिक्टर स्केल पर 5 तक रही तीव्रता   ||    खेल दास कोहिस्तानी कौन? पाकिस्तान के हिंदू मंत्री, जिन पर हुआ हमला; सरकार ने दिए जांच के आदेश   ||    ‘महाभियोग लगाओ और हटाओ’, ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में सबसे बड़ा विरोध-प्रदर्शन   ||    US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार संग भारत दौरे पर, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद पहुंचे अक्षरधाम...   ||    पूर्व DGP की मौत का इल्जाम पत्नी पर क्यों? कर्नाटक पुलिस ढूंढ रही इन सवालों के जवाब   ||    निशिकांत दुबे के बाद उपराष्ट्रपति के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग, अटॉर्नी जनरल से मांगी सहमति   ||    Baba Venga की पानी को लेकर खौफनाक भविष्यवाणी! अगर सच हुई तो होगी तबाही   ||    सोने के दाम में अब तक का सबसे बड़ा उछाल: मुंबई में 24 कैरेट सोना 1 लाख रुपये के पार   ||   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, शहजादे को वायनाड से हार का डर,अमेठी से रायबरेली आए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, May 3, 2024

मुंबई, 03 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर, कृष्णानगर और बोलपुर में सभा की। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय मां दुर्गा, जय मां काली और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ की। PM ने कहा, मुझे देश ने और आप सबने इतना आशीर्वाद दिया है। शायद कोई इंसान अपने जीवन में ऐसी कल्पना तक नहीं कर सकता है कि ईश्वर रूपी जनता जनार्दन इतने आशीर्वाद बरसाएं और लगातार बरसाएं और सालों-साल ये आशीर्वाद बढ़ता ही जा रहा है। जीवन में इससे बड़ा संतोष क्या होता है। आप भी जानते हैं अगर पद-प्रतिष्ठा की लालसा हो तो एक बार इंसान PM की शपथ ले ले फिर उसके जीवन में ऊंचाई को प्राप्त हो ही जाती है, इतिहास में नाम दर्ज हो ही जाता है। लोगों को लगता है कि मोदी जी 2 बार PM रहे दुनिया में इतना नाम हो गया, अरे कभी तो आराम करो। मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं। मैं 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने के लिए निकला हूं। मैंने कल टीवी पर देखा कि TMC के एक विधायक कह रहे थे कि हिंदुओं को 2 घंटे में भागीरथी में बहा देंगे। ये कौन सी भाषा है? बंगाल में TMC की सरकार ने यहां हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है। ये कैसे लोग हैं कि जय श्रीराम के उद्घोष से भी इन्हें आपत्ति है। इनको राम मंदिर के निर्माण से आपत्ति है, रामनवमी की शोभायात्रा से आपत्ति है।

उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस इस बार पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है। अब देश भी समझ रहा है कि ये लोग चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रहे हैं, ये सिर्फ देश को बांटने के लिए चुनाव के मैदान का उपयोग कर रहे हैं। मैंने पहले ही ये भी बता दिया था कि शहजादे वायनाड में हार के डर से अपने लिए दूसरी सीट खोज रहे हैं। अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है। ये लोग घूम-घूम कर सबको कहते हैं, डरो मत! मैं भी इन्हें यही कहूंगा, डरो मत! भागो मत! पीएम ने कहा, TMC तो पूरे देश में 15 सीट भी जीत नहीं सकती। क्या TMC 15 सीट लेकर सरकार बना सकती है? कांग्रेस भी पूरे देश में कितना ही जोर लगा दे, लेकिन 50 सीट पाने के लिए भी वे मुश्किल में हैं। इस चुनाव में साफ है कि अगर कोई सरकार बना सकता है, तो वो सिर्फ और सिर्फ BJP-NDA की सरकार ही बनेगी। INDI गठबंधन में बड़े दल की लड़ाई उन्होंने कहा- INDI गठबंधन वालों की लड़ाई बस इस बात के लिए है कि लोकसभा में विपक्ष में जो दल जीतकर आएंगे, उनमें सबसे बड़ा दल कौन बनें। मोदी को ज्यादा MP इसलिए चाहिए, ताकि वो हर संसदीय क्षेत्र को आगे बढ़ा सके। आज देश में कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, गांव, गरीब, किसान और महिलाओं से जुड़े कितने काम हो रहे हैं।

मोदी ने आगे कहा, मैं TMC सरकार से पूछना चाहता हूं कि यहां संदेशखाली में हमारी दलित बहनों के साथ इतना बड़ा अपराध हुआ। पूरा देश कार्रवाई की मांग करता रहा, लेकिन TMC गुनहगार को बचाती रही। क्या सिर्फ इसलिए, क्योंकि उस गुनाहगार का नाम शाहजहां शेख था। इन वोट के भूखे लोगों की पहले 2 चरणों में लुटिया डूब चुकी है। अब ये खुलेआम एक नया खेल लेकर आए हैं। अब ये कहते हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। जिहाद क्या होता है, ये हमारे देश के लोग भली-भांति जानते हैं। हमारे देश में दशकों से वोट जिहाद का खेल पर्दे के पीछे चुपचाप चलता था। पहली बार वो इतने हताश और निराश हो चुके हैं कि अब वोट जिहाद की सार्वजनिक घोषणा कर रहे हैं। इसीलिए, वोट जिहाद की इस अपील पर कांग्रेस का शाही परिवार, TMC और लेफ्ट का परिवार चुप है। यानी INDI अलायंस के सारे चट्टे-बट्टे वोट जिहाद से सहमत हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.