ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीरता पुरस्कारों से सैनिकों को किया सम्मानित, शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 22, 2025

मुंबई, 22 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में पहले चरण के गैलेंट्री अवॉर्ड्स प्रदान किए। यह सम्मान उन वीर जवानों को दिया गया जिन्होंने ड्यूटी के दौरान असाधारण बहादुरी, समर्पण और बलिदान दिखाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान मेजर आशीष ढोंचक और द सिख लाइट इन्फैंट्री 19 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही प्रदीप सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा गया। जब शहीदों की माताएं और पत्नियां मंच पर अवॉर्ड लेने पहुंचीं, तो राष्ट्रपति मुर्मू दो बार खुद मंच से नीचे उतरकर आईं और उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी। यह दृश्य समारोह में मौजूद सभी लोगों को भावुक कर गया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र जैसे महत्वपूर्ण वीरता पुरस्कार प्रदान किए। शौर्य चक्र प्राप्त करने वालों में स्क्वॉड्रन लीडर दीपक कुमार, राजपूत रेजिमेंट की 44वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर विजय वर्मा, डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार, सीआरपीएफ के जेफरी हमिंगचुल्लो, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल पुलिस ऑफिसर अब्दुल लतीफ, पैराशूट रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल सीवीएस निखिल, और आर्मी सर्विस कोर के मेजर तृप्तप्रीत सिंह शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, जम्मू-कश्मीर राइफल्स की 5वीं बटालियन के सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया, लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव (AEO INS विशाखापट्टनम), कर्नल पवन सिंह, 666 आर्मी एविएशन स्क्वॉड्रन के विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन, आर्टिलरी रेजिमेंट के सूबेदार पी. पबिन सिंगा और मेजर साहिल रंधावा को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.