ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

पॉलिटिकल स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर ने किया दावा, बीजेपी को नहीं मिलेंगी 370 सीटें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 21, 2024

मुंबई, 19 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पॉलिटिकल स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर ने एक टीवी इंटरव्यू में दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 370 सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोगों में गुस्सा नहीं है। इसीलिए नतीजे 2019 चुनाव की तरह रहेंगे। भाजपा को लगभग 300 सीटें मिलेंगी।

प्रशांत से पूछे गए सवाल और उनके जवाब -

सवाल: मोदी 3.0 को कैसे देखते हैं?
जवाब: प्रशांत ने PM मोदी के तीसरे कार्यकाल में होने वाले कामों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी के तीसरे कार्यकाल में पेट्रोलियम को GST के तहत लाया जा सकता है। राज्यों की वित्तीय स्वायत्तता पर अंकुश लग सकता है। इसके अलावा राज्यों से जुड़े और कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं।

सवाल: क्या NDA को इस बार 400 सीटें मिलेंगी?
जवाब: यह संभव नहीं है। PM मोदी ने कहा था कि भाजपा को 370 सीटें मिलेंगी और NDA 400 का आंकड़ा पार करेगा। ये बातें कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए थीं। भाजपा के लिए 370 सीटें हासिल करना असंभव है, लेकिन यह भी निश्चित है कि पार्टी 270 के आंकड़े से नीचे नहीं जा रही है। मुझे लगता है कि भाजपा को 303 या शायद उससे थोड़ी बेहतर सीटें मिलेंगी।

सवाल: भाजपा को किन क्षेत्रों में सीटों का नुकसान हो रहा है?
जवाब: भाजपा को लोकसभा चुनाव में उत्तर और पश्चिम क्षेत्रों में कोई नुकसान नहीं हो रहा है, जबकि दक्षिण और पूर्व (बिहार, बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल) में भाजपा की सीटें बढ़ेंगी।

सवाल: क्या भाजपा को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में नुकसान हो रहा है?
जवाब: भाजपा को महाराष्ट्र में 20 से 25 सीटें मिलेंगी। ऐसे में अगर विपक्ष 25 सीटें जीत भी जाता है तो भी भाजपा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय महाराष्ट्र में भाजपा की 48 में से सिर्फ 23 सीटें ही हैं। ऐसे में विपक्ष की बढ़त से भी भाजपा को कोई नुकसान नहीं है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.