ताजा खबर
एलियंस की दुनिया इंसानों की धरती से कितनी अलग? 700 खरब मील दूर मिले जीवन के संकेत   ||    ‘PM मोदी से मिलने इंडिया आने को उत्सुक हूं’; Elon Musk साल के आखिर में आ सकते हैं भारत   ||    भूकंप के झटकों से कांपे भारत समेत 5 देश, रिक्टर स्केल पर 5 तक रही तीव्रता   ||    खेल दास कोहिस्तानी कौन? पाकिस्तान के हिंदू मंत्री, जिन पर हुआ हमला; सरकार ने दिए जांच के आदेश   ||    ‘महाभियोग लगाओ और हटाओ’, ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में सबसे बड़ा विरोध-प्रदर्शन   ||    US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार संग भारत दौरे पर, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद पहुंचे अक्षरधाम...   ||    पूर्व DGP की मौत का इल्जाम पत्नी पर क्यों? कर्नाटक पुलिस ढूंढ रही इन सवालों के जवाब   ||    निशिकांत दुबे के बाद उपराष्ट्रपति के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग, अटॉर्नी जनरल से मांगी सहमति   ||    Baba Venga की पानी को लेकर खौफनाक भविष्यवाणी! अगर सच हुई तो होगी तबाही   ||    सोने के दाम में अब तक का सबसे बड़ा उछाल: मुंबई में 24 कैरेट सोना 1 लाख रुपये के पार   ||   

PM मोदी ने कहा, पाकिस्तान कांग्रेस के नेता का समर्थन करता है, ये कसाब को निर्दोष बता रहे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 7, 2024

मुंबई, 07 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे फेज की वोटिंग के दौरान महाराष्ट्र के अहमदनगर में रैली की। प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस पार्टी के पूरे घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। आप खुद देखिए कि एनडीए और कांग्रेस के मुद्दों और एजेंडे में कितना अंतर है। हमारा ध्यान भारत के विकास, कल्याण, सुरक्षा, सुरक्षा और सम्मान पर है। दूसरी ओर, कांग्रेस के पास इन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भी कुछ नहीं है। इस बार का चुनाव, संतुष्टिकरण और तुष्टिकरण के बीच हो रहा है। BJP-NDA का पूरा प्रयास अपनी मेहनत से देशवासियों को संतुष्ट करने का है, वहीं इंडी-अघाड़ी वाले अपनी साजिशों से अपने वोट बैंक के तुष्टिकरण में लगे हैं। ये कांग्रेसी मिलकर अब आतंकी कसाब का पक्ष ले रहे हैं। मुंबई में 26/11 का आतंकी हमला पाकिस्तान ने करवाया था। यह बात दुनिया को पता है। अदालतें फैसला दे चुकी हैं, यहां तक की पाकिस्तान भी स्वीकार कर चुका है, लेकिन कांग्रेस पार्टी आतंकियों के बेकसूर होने का सर्टिफिकेट जारी कर रही है।

उन्होंने आगे कहा, इंडी-अघाड़ी का कोई हथकंडा जनता के सामने नहीं चल रहा है। ये हताशा सीमा पार भी दिखाई दे रही है। यहां वाली A टीम हार रही है, इसलिए कांग्रेस की सीमा पार वाली B टीम एक्टिव हो गई है। सीमा पार से कांग्रेस का हौसला बढ़ाने के लिए ट्वीट किए जा रहे हैं। बदले में कांग्रेस, पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीनचिट दे रही है। ये मुंबई हमले में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों, सुरक्षा बलों और शहीद तुकाराम ओम्बले जैसे शहीदों का अपमान है। 4 जून के बाद इंडी-अघाड़ी वालों का झंडा उठाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा। चुनाव से पहले ये जो भानुमति का कुनबा (महाविकास अघाड़ी) जुड़ा था, ये 4 जून को रेत के टीले की तरह बिखरने वाला है। तीसरे चरण के मतदान ने ये साफ कर दिया है कि 4 जून को इंडी-आघाड़ी की एक्सपायरी डेट तय हो गई है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.