ताजा खबर
होली पर हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, किराए में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी   ||    सेनापति बापट रोड पर इवेंट रद्द होने पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, दो भाइयों पर जानलेवा हमला   ||    पुणे में ऑटो की छत पर बैठकर सैर करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी   ||    चार साल बाद पुणे मनपा को मिलेगा नया मेयर, बीजेपी सबसे मजबूत दावेदार   ||    पुणे भूमि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी   ||    पुणे में एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई   ||    चीनी रिकवरी में सोमेश्वर अव्वल, श्री छत्रपति ने माळेगांव को छोड़ा पीछे   ||    पुणे में भी साथ आए पवार, नगर निगम चुनाव में एनसीपी और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन   ||    सलमान खान का 60वां जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान : देशभक्ति और फैंस के लिए खास पल   ||    राजेश खन्ना की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को जैकी श्रॉफ ने किया याद   ||   

मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष ने संसद में किया हंगामा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, July 24, 2023

मुंबई, 24 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने को लेकर विपक्ष ने संसद में हंगामा किया है। सपा सांसद जया बच्चन ने संसद के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मणिपुर घटना का संसद मे जिक्र न होना बड़े ही शर्म की बात है। इससे ज्यादा में क्या कह सकती हूं। उन्होने यह भी कहा सारी दुनिया इस मुद्दे पर बात कर रही है, लेकिन हमारे देश के नेता इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। सरकार इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहती। सरकार संसद के अंदर जिन राज्यों पर बात कर रही है, वे सभी विपक्षी पार्टी शासित राज्य हैं।

सरकार को अपने राज्यो के बारे में भी बात करनी चाहिए। UP, MP में क्या हो रहा है, उन्हें ये भी बताना चाहिए। बाकी उनको जो कुछ भी बचा है, आगे तो वो भी नहीं बचेगा। वहीं, इससे पहले पिछले हफ्ते जया बच्चन ने कहा था कि मणिपुर में आदिवासी महिलाओं को नग्न घुमाए जाने पर उन्हे शर्मिंदगी महसूस हो रही है। वे ये वीडियो पूरा नहीं देख पाईं। उन्होंने कहा कि घटना मई महीने की है और वीडियो अभी वायरल हो रहा है। किसी ने भी सहानुभूति में एक शब्द भी नहीं कहा। देश में महिलाओं के साथ रोज कुछ न कुछ घटित हो रहा है, यह बहुत ही निराशाजनक है। महिलाओं की सुरक्षा में सरकार विफल साबित हुई।

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का यह वीडियो बेहद डरावना है। इसने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है। मैं प्रार्थना करती हूं कि महिलाओं को जल्द न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। इसके अलावा अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, सोनू सूद, विवेक अग्निहोत्री और अन्य सेलिब्रिटीज ने भी प्रतिक्रियाएं दी थीं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.