ताजा खबर
इतिहास के आईने में 21 अप्रैल: आज के दिन घटी वो घटनाएं, जिन्होंने रच दिया इतिहास   ||    Banke Bihari Ji Charan Darshan: अक्षय तृतीया के दिन ही होते हैं बांके बिहारी जी के चरण दर्शन, जानें ...   ||    Fact Check: क्या सच में केंद्र सरकार 'PM मोदी AC योजना 2025' के तहत फ्री में 5 स्टार एसी दे रही है? ...   ||    PSL 2025: डेविड वॉर्नर की टीम पर अकेले भारी पड़ा विपक्षी कप्तान, टीम इंडिया को भी दे चुका है गहरे जख...   ||    MI vs CSK: वानखेड़े में रोहित का सुपरहिट शो, चकनाचूर गब्बर का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर किंग कोहली!   ||    IPL 2025: ‘मुझे नहीं बल्कि…’, खुद को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर चौंके विराट कोहली   ||    इन 2 बड़े बैंकों ने भी FD पर घटा दिया ब्याज, जानें आपको कितना हुआ नुकसान   ||    Stock Market Update: बाजार खुलते ही दौड़े सेंसेक्स और निफ्टी, मार्केट में हरियाली   ||    Gold Rate Today: सोने के दामों में उछाल या गिरावट? जानें क्या है लेटेस्ट प्राइस   ||    पुणे के व्यापारी की हत्या में बड़ा खुलासा, 4 राज्यों के 7 व्यापारियों से 1.6 करोड़ की फिरौती वसूल चु...   ||   

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे मोहन चरण माझी, कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा होंगे डिप्टी सीएम, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 11, 2024

मुंबई, 11 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी होंगे। इसके अलावा कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा राज्य के डिप्टी CM होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव ने पार्टी विधायकों के साथ भुवनेश्वर में हुई बैठक में तीनों के नाम की घोषणा की। शपथ 12 जून को होगा। मोहन चरण माझी क्योंझर से 4 बार के विधायक हैं। उन्होंने 2024 विधानसभा चुनाव में BJD की वीणा माझी को 11 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इसके अलावा वे 2019, 2009 और 2000 में भी विधायक रह चुके हैं। कनक वर्धन सिंहदेव बोलांगीर जिले के पटनागढ़ से और प्रभाती परिदा पुरी की निमापारा सीट से जीतकर विधायक बनी हैं।कनक वर्धन सिंहदेव बोलांगीर के राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे नवीन पटनायक की सरकार में 2000 से 2004 तक उद्योग और सार्वजनिक उद्यम, 2004 से 2009 तक शहरी विकास और सार्वजनिक उद्यम के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा 2013-2016 तक वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की है। राज्य की 147 सीटों में से भाजपा को 78 सीटें मिली हैं। वहीं, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) को 51, कांग्रेस को 14, सीपीआईएम को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।

आपको बता दें, माई नेता इंफो वेबसाइट के मुताबिक, ओडिशा के नए सीएम मोहन चरण माझी के पास ग्रेजुएट डिग्री है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन को दिए हलफनामे में कुल चल-अचल संपत्ति करीब 1.97 करोड़ रूपए बताई है। इसके साथ ही उन्होंने इस हलफनामे में अपनी देनदारियों का खुलासा भी किया और बताया कि उनके ऊपर 95.58 लाख रुपए का कर्ज है। ओडिशा में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 12 जून को भुवनेश्वर के जनता मैदान में शाम 5 बजे होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में विधायकों और सांसदों सहित लगभग 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। ओडिशा के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए 12 जून को दोपहर 1 बजे के बाद भुवनेश्वर में सभी राज्य सरकार के कार्यालय और अदालतों को आधे दिन की छुट्‌टी देने का ऐलान किया है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.