ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

मोदी ने कहा, बतौर CM ग्राउंड पर मेरी पकड़ ऐसी थी कि अफसरों से पहले मिल जाती थी कोई भी जानकारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 18, 2023

मुंबई, 18 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। BJP की पंचायती राज परिषद की तीसरी बैठक आज दमन-दीव में आयोजित की गई। जिसमें PM मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM ने एक पुराना किस्सा शेयर किया। PM ने बतौर CM अपने पुराने कार्यकाल को याद करते हुए कहा, जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब मैंने कार्यशैली बनाई थी। इसका मुझे बड़ा फायदा होता था। मैं हर साल एक टॉपिक तय करता था। जैसे मैंने गर्ल चाइल्ड एजुकेशन का विषय चुना तो पुलिस विभाग, होमगार्ड और डॉक्टर सभी को अपने काम के अतिरिक्त कुछ समय इस पर भी काम करना होता था। जब पूरी शक्ति लगती थी तो बहुत बड़ी सफलता मिलती थी।

PM ने आगे कहा, मेरा एक अनुभव रहा है, मेरा एक संगठन का व्यक्ति था, उसके कारण मुझे राज्य की ग्रास रूट लेवल की जानकारी जल्दी मिलती थी और जब मैं उन बातों को अफसरों के सामने रखता था तो अफसरों को आश्यर्च ​होता था। इससे वह हमेशा अर्लट रहते थे। आपको भी अपने जिले की हर जानकारी लगातार मिलती रहेगी तो वह आपकी परफॉर्मेंस को बढ़ा सकती है। PM ने यह भी कहा, मनरेगा के पैसों से निर्माण कार्य होने चाहिए। यानी की हम तय करें की मेरे जिले में विकास का कार्य हों, क्योंकि हर जिलों में आपसी कम्पिटिशन होता है और एक दूसरे से आगे आना चाहते हैं। मेरा कहना ये है की आपका भी विकास होना चाहिए और आपके क्षेत्र का भी विकास होना चाहिए और आप लोगों की बीच सहज उपलब्ध होने चाहिए इससे दोनों का विकास निरंतर होगा।

PM ने यह भी कहा, हर एक जगह की एक विशेष पहचान होती है और उसे हमे ढूँढ़ कर अपने जिले की पहचान को अपने देश विदेश में बताना चाहिए। और अच्छी सरकार चलने के लिए हमें लोगों के बीच जाना होगा और आकड़ों पर बात करेंगे और उनकी समस्याओं को जानें। हम ये सब इसलिए कर रहे हैं क्यूंकि 2047 तक हमें विकसित भारत बनाना है और इससे हमारी अपनी शक्ति के साथ साथ देश की शक्ति को भी बढ़ाना है। सबका साथ सबका विकास बस नारा नहीं हमें उसे जीना और उस पर कार्य करना है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.