ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

मौसम विभाग ने देश में 2 दिन के सीवियर हीटवेव का अलर्ट किया जारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 1, 2024

मुंबई, 01 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में तेज गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, गुजरात और ओडिशा में 2 दिन के लिए सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भी आज लू चलने की संभावना जताई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल में तेज गर्मी और हीटस्ट्रोक के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। केरल की हेल्थ मिनिस्टर ने स्थिति को लेकर हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया है। ये सामान्य से 10.4 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच सकता है। गुजरात के अलावा इन सभी राज्यों में मई के पूरे महीने में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, मध्य प्रदेश में लू से काफी हद तक राहत रहेगी। तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, असम और त्रिपुरा में उमस भरी गर्मी का भी अनुमान जताया गया है।

IMD की साइंटिस्ट सोमा सेन रॉय ने कहा, उत्तर भारत के राज्यों में आंधी-तूफान की स्थिति बन रही है। अफगानिस्तान की ओर से एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के भारत पर असर पड़ने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 1 हफ्ते तक हीटवेव चलने की संभावना कम है। तो वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब चलती है जब मैदानी इलाकों में टेम्प्रेचर 40 डिग्री, समुद्र के तट के करीब के इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री हो जाए। सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने पर हीटवेव और 6.4 डिग्री का इजाफा होने पर सीवियर हीटवेव चलती है।

आपको बता दें, 2 मई को कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में उमस भरे मौसम के साथ गर्मी पड़ेगी। पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, गुजरात, आंध्र प्रदेश में सीवियर हीटवेव का अलर्ट है। झारखंड, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु में हीटवेव के आसार हैं। असम, मेघालय, अरुणाचल, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, 3 मई को नगालैंड और मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल और हिमाचल प्रदेश में चमक के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है। गुजरात और आंध्र प्रदेश में सीवियर हीटवेव चलेगी। पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा में भी लू चलेगी। मध्यप्रदेश और कर्नाटक में रात के समय मौसम गर्म बना रहेगा। उमस भी रहेगी। और 4 मई को जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में तेज गर्मी और उमस का दौर जारी रहेगा। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में सीवियर हीटवेव का अलर्ट है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.