ताजा खबर
2 दिन की यात्रा पर सऊदी पहुंचे PM मोदी, बातचीत में ये अहम मुद्दे भी होंगे शामिल   ||    Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले पर पाकिस्तान का पहला बयान, बोले रक्षा मंत्री-हमारा कोई...   ||    VIDEO: PM मोदी के जेद्दा पहुंचते ही सऊदी अरब में गूंजा 'ऐ वतन...' गाना   ||    संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर दी प्रतिक्रिया, बोले 'यह अस्वीकार्य है'   ||    40 साल बाद जेद्दा शहर पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री मोदी, सऊदी अरब ने दिया अनोखा सम्मान   ||    ट्रंप टैरिफ पर Google का बड़ा कदम, सस्ते हो सकते हैं Samsung और Apple के फोन   ||    मौसेरे भाइयों ने हारी जिंदगी की जंग, पहलगाम हमले में 3 घायलों की मौत   ||    पहलगाम अटैक में कितने आतंकी शामिल? सामने आई ये बड़ी जानकारी   ||    पहलगाम हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सुरक्षा को लेकर की ये मांग   ||    अमेरिका से घूमने आए बितान अधिकारी कौन? जिनकी आतंकी हमले में गई जान   ||   

मौसम विभाग ने 14 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट किया जारी, छत्तीसगढ़ में लू से मजदूर की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 23, 2025

मुंबई, 23 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। उधर, छत्तीसगढ़ में मंगलवार को बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर लू से एक मजदूर की मौत हो गई। वह मिर्ची तोड़ने के लिए तेलंगाना गया था। मौसम विभाग ने 3 दिनों तक सरगुजा संभाग, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के 11 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मणिपुर सहित 12 राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट है। असम और मेघालय में तेज आंधी-तूफान की आशंका है। उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। राजस्थान के 4 जिलों में आज लू का यलो अलर्ट है। 14 शहरों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच गया।

वहीं, MP के 6 जिलों में हीटवेव के आसार है। खजुराहो, नौगांव, पन्ना, सीधी में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है। इस दौरान कई राज्यों में तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है। साथ ही, 28 अप्रैल तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश में हीटवेव रहेगी। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले 2 दिन तक तेज गर्मी पड़ेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम में 27 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.