ताजा खबर
होली पर हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, किराए में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी   ||    सेनापति बापट रोड पर इवेंट रद्द होने पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, दो भाइयों पर जानलेवा हमला   ||    पुणे में ऑटो की छत पर बैठकर सैर करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी   ||    चार साल बाद पुणे मनपा को मिलेगा नया मेयर, बीजेपी सबसे मजबूत दावेदार   ||    पुणे भूमि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी   ||    पुणे में एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई   ||    चीनी रिकवरी में सोमेश्वर अव्वल, श्री छत्रपति ने माळेगांव को छोड़ा पीछे   ||    पुणे में भी साथ आए पवार, नगर निगम चुनाव में एनसीपी और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन   ||    सलमान खान का 60वां जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान : देशभक्ति और फैंस के लिए खास पल   ||    राजेश खन्ना की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को जैकी श्रॉफ ने किया याद   ||   

हिमाचल में लैंडस्लाइड, NH-5 बंद, बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का 50 मीटर का हिस्सा बहा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 29, 2023

मुंबई, 29 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे (NH-7) का 50 मीटर का हिस्सा बह गया। बीते दिन हुई भारी बारिश के बाद लांबगढ़ नाले में जलस्तर बढ़ गया था, जिसके चलते हाईवे का हिस्सा बहा। वहीं, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में चौरा के पास लैंडस्लाइड होने के चलते नेशनल हाईवे-5 ब्लॉक हो गया। इसके अलावा भी हाईवे पर कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई हैं। इधर, राजस्थान की जयपुर में 6 इंच बारिश हो चुकी है। कई इलाकों में एक एक फीट तक पानी भर गया है। साथ ही जयपुर से चलने वाली कई ट्रेनों को भी रद्द किया गया है। वहीं, चित्तौड़गढ़ स्थित रावतभाटा के पाड़ाझर झरने में नहाने गए दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स डूब गए। वे अपने 18 अन्य साथियों के साथ कोटा से घूमने आए थे। मौके पर गोताखारों की टीम दोनों की तलाश कर रही है। उधर, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अचानक बाढ़ आने से नाले पर बना एक फुटब्रिज टूट गया। यह पुल रामनगर तहसील के तीन ब्लॉक को आपस में जोड़ता था। पुल के टूटने से लोगों को अपनी जान खतरे में डालकर नाला पार करना पड़ रहा है।

तो वहीं, केंद्र की टीम ने असम में बाढ़ से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए असम सरकार से जियो टैग्ड रियल टाइम फोटोग्राफ उपलब्ध कराने को कहा है। टीम ने असम सरकार से ये भी बताने को कहा कि बाढ़ से कितने घरों और कितनी फसल का नुकसान हुआ। केंद्र की 7 सदस्यीय टीम 3 दिन के दौरे पर 27 जुलाई को असम पहुंची थी। टीम ने बाढ़ प्रभावित लखीमपुर, धेमाजी, बिस्वनाथ, बक्सा, बारपेटा, चिरांग, बजाली और नलबाड़ी जिलों का दौरा किया था। आपको बता दे, हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश होगी, वहीं, झारखंड और मेघालय में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु में बारिश की संभावना नहीं है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.