ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, आधे घंटे बाद कोर्ट ने तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 2, 2024

मुंबई, 02 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। इससे पहले वे आम आदमी पार्टी के दफ्तर गए और कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा, मैं देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। मुझे नहीं पता कब वापस आऊंगा। वहां मेरे साथ क्या-क्या होगा, मुझे नहीं पता।2024 लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल कल सामने आए। लिखकर ले लीजिए, ये सभी एग्जिट पोल फर्जी हैं। एक एग्जिट पोल ने राजस्थान में बीजेपी को 33 सीटें दी थीं, जबकि वहां सिर्फ 25 सीटें हैं। असली मुद्दा यह है कि उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा? उन पर दबाव बनाया गया होगा। वहीं, सरेंडर करने के बाद ही राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 5 जून तक ED की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। एजेंसी ने केजरीवाल की कस्टडी के लिए आवेदन दायर किया था। दिल्ली सीएम के अंतरिम जमानत पर होने के चलते आवेदन पेंडिंग था। ड्यूटी जज संजीव अग्रवाल ने सुनवाई की और आवेदन को स्वीकार किया। केजरीवाल को जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था।

तो वहीँ, दिल्ली के मुख्यमंत्री पहले राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में भी दर्शन किए। इसके बाद वे आम आदमी पार्टी के ऑफिस पहुंचे। दिल्ली शराब नीति मामले में उनकी अंतरिम जमानत शनिवार को खत्म हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को चुनाव प्रचार के लिए उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। केजरीवाल ने जमानत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया है। उन्होंने आज एक्स पर लिखा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.