ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

केजरीवाल ने कहा, अब तक खाने में आम सिर्फ 3 बार आए, रोज शुगर लेवल की होती है जांच, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 19, 2024

मुंबई, 19 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर प्रवर्तन निदेशालय ने बीते दिन आरोप लगाया था कि वे जेल में जानबूझकर मीठा खा रहे हैं, ताकि इससे उनका शुगर लेवल बढ़ जाए और उन्हें मेडिकल के आधार पर जमानत मिल जाए। केजरीवाल ने राऊज एवेन्यु कोर्ट में शुगर लेवल की रेगुलर जांच और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए डॉक्टर से परामर्श की याचिका लगाई थी। इस पर सुनवाई हुई। केजरीवाल की तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी, रमेश गुप्ता ने और ईडी की तरफ से जोहेब हुसैन ने दलीलें दीं। ​​​​​​सिंघवी ने कोर्ट में बताया कि केजरीवाल के घर से 48 बार खाना आया, उसमें से केवल 3 बार ही आम आए थे। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद ईडी से अपना जवाब दाखिल करने को कहा। साथ ही फैसला 22 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।

आपको बता दें, ईडी के मुताबिक केजरीवाल को टाइप-2 डायबिटीज है, लेकिन वह जेल में आलू पूड़ी, आम और मीठा खा रहे हैं। केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में 18 दिन से बंद हैं और उन्हें घर का खाना खाने की परमिशन मिली है। कोर्ट ने इन आरोपों के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन से केजरीवाल के खाने-पीने और दवाओं की रिपोर्ट मांगी थी। इधर, केजरीवाल ने जेल में इंसुलिन मुहैया कराने के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की। तो वहीं, केजरीवाल को 3 से 17 अप्रैल तक नाश्ते, लंच और डिनर में क्या-क्या दिया गया, तिहाड़ प्रशासन ने इसकी एक कॉपी भी ईडी और कोर्ट को भेजी थी। केजरीवाल को नाश्ते में रोजाना 4 अंडे, 2 केले के अलावा चाय, पोहा, उपमा, उत्तपम जैसा खाना दिया जा रहा है। वहीं लंच में भी रोटी, सब्जी, दाल, सलाद, मिक्स फ्रूट दिया गया है। डिनर में रोटी, दही, सलाद, अचार, सब्जी, दाल दी गई।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.