ताजा खबर
अक्षय कुमार का ‘हैवान’ मोड: जब हीरो ने अपने भीतर के राक्षस को जगाया   ||    अरबाज़ और शुरा खान के घर आई नन्ही परी – सिपारा खान का जन्म, खान परिवार में खुशी की लहर   ||    एल्ली अवराम ने तोड़ी चुप्पी: “लोग बोलेंगे, क्योंकि वही उनका काम है”   ||    हाई : जब एक मुस्कान ही कहानी कह दे   ||    मस्ती का नया धमाका: ‘मस्ती 4’ को मिली रिलीज़ डेट   ||    तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया: इटली की रोमांटिक वेकेशन से एयरपोर्ट तक, स्टाइल और प्यार का जलवा   ||    पोर्श दुर्घटना ने उजागर किया पुणे में भ्रष्टाचार, कमिश्नर ने नाबालिगों में नशे के खतरे पर किया जोर   ||    पुणे में एटीएस और पुलिस की 18 ठिकानों पर छापेमारी, कट्टरता फैलाने वाले संदिग्धों की जांच   ||    Narak chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी कब है 19 या 20 अक्टूबर 2025, रूप चौदस का स्नान कब होगा?   ||    अमेरिकी डॉलर के खिलाफ चीन-रूस-भारत की बड़ी चाल! अब बढ़ेगी टैरिफ लगाने वाले ट्रंप की टेंशन   ||   

दान पेटी में गिरा आईफोन, मंदिर ने बताया अपनी संपत्ति, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, December 21, 2024

मुंबई, 21 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तमिलनाडु के चेन्नई के पास थिरुपुरुर के अरुलमिगु कंदस्वामी मंदिर में हुई है। विनयागपुरम के रहने वाले दिनेश परिवार सहित नवंबर में मंदिर दर्शन के लिए आए थे। जेब से चढ़ावा निकालते वक्त उनका आईफोन दान पेटी में गिर गया था। इसके बाद उन्होंने मंदिर प्रशासन से संपर्क कर मोबाइल वापस करने को कहा था। मंदिर प्रशासन ने कहा कि दान पेटी दो महीने में एक बार खोली जाती है। इसके बाद दिनेश मंदिर से खाली हाथ लौट आए थे। 20 दिसंबर को मंदिर की दान पेटी खोली गई। इसमें मोबाइल मिला। मंदिर प्रशासन ने दिनेश को इसकी जानकारी दी। प्रशासन ने उनसे कहा कि मोबाइल वापस नहीं मिलेगा, क्योंकि परंपरा के मुताबिक दान पेटी में आई हुई हर चीज मंदिर के देवता के खाते में जाती है। आप अपना सिम कार्ड और फोन डेटा ले सकते हैं। हालांकि, दिनेश की मांग मोबाइल वापस लौटाने की है।

तमिलनाडु के मंत्री पी के शेखर बाबू ने कहा, नियमों के मुताबिक दान पेटी में आया चढ़ावा मंदिर के देवता के खाते में जाता है। नियम के मुताबिक मंदिर प्रशासन भक्त का चढ़ावा उसे वापस करने की परमिशन नही देता। वहीं, एक अधिकारी के मुताबिक दान पेटी में कोई किमती सामान गिरने का ये पहला मामला नहीं है। मई 2023 में केरल के अलप्पुझा की रहने वाली एस संगीता श्री धनदायुथपानी स्वामी मंदिर गई थीं। संगीता गले से तुलसी की माला निकाल रही थीं, तभी उनकी 14 ग्राम की गोल्ड चेन दान पेटी में चली गई थी। संगीता ने इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन को दी थी। संगीता की आर्थिक हालत को देखते हुए मंदिर के CCTV चेक किए गए थे। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने उतने ही वजन की नई चेन उन्हें खरीद कर दी थी। पुरानी नहीं लौटाई गई थी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.