ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

IIT BHU में गन पॉइंट पर छात्रा से अश्लीलता, हजारों छात्रों ने शुरू किया प्रोटेस्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 2, 2023

मुंबई, 02 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। IIT BHU में देर रात एक छात्रा से छेड़छाड़ हुई। तीन युवकों ने दोस्त के साथ जा रही लड़की को रोका। गन पॉइंट पर लड़की और लड़के को अलग किया। फिर जबरन किस करने के बाद उसके कपड़े उतरवाए। उसका वीडियो बनाने लगे। घटना के विरोध में गुरुवार को हजारों स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आए। घटना BHU कैंपस में कर्मन बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर दूर एग्रीकल्चर फॉर्म के पास रात करीब डेढ़ बजे की है। आज सुबह करीब 2500 छात्रों ने राजपूताना हॉस्टल के सामने प्रोटेस्ट किया। इसके बाद विरोध की हवा पूरे कैंपस में फैल गई। देखते ही देखते भारी संख्या में छात्र विरोध में शामिल हो गए। स्टूडेंट्स ने विरोध करते हुए पूरा कैंपस बंद करा दिया। क्लास और लैब में रिसर्च का काम भी बंद कर दिया गया। पूरे कैंपस में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है। वहीं, इस मामले में लंका थाने में पुलिस ने FIR दर्ज की है।

स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट के बाद IIT-BHU के डायरेक्टर ऑफिस से सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों और छात्रों के लिए परिसर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए संस्थान में सभी बैरिकेड्स अब रात 10 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे। पोस्ट पर मौजूद गार्ड वाहनों का परिचय जानकर अंदर आने की अनुमति दे सकता है। इसके अलावा जिनके पास BHU स्टीकर या IIT-BHU का स्टीकर या ID होगा, उन्हीं को कैंपस में प्रवेश मिलेगा। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है। वहीं, DCP काशी जोन आरएस गौतम ने बताया, IIT-BHU में छात्रा से छेड़खानी मामले में टीम गठित करने के साथ आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पूरे मामले में लंका थाने में FIR दर्ज की गई है। छात्रों की मांगों को लेकर ज्ञापन मिला है। इस मामले में IIT प्रशासन से संपर्क में हैं।

तो वहीं, पीड़ित छात्रा ने बताया, वह रात में अपने हॉस्टल से किसी जरूरी काम के लिए बाहर निकली। कैंपस के गांधी स्मृति चौराहे के पास मुझे मेरा दोस्त मिला। हम दोनों साथ में जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर दूर पीछे से एक बुलेट आई। उस पर 3 लड़के सवार थे। उन लोगों ने बाइक खड़ी करके मुझे और मेरे दोस्त को रोक लिया। इसके बाद गन पॉइंट पर हमें अलग कर दिया। मेरा मुंह दबाकर मुझे एक कोने में ले गए। वहां पहले मुझे किस किया, उसके बाद गन पॉइंट पर मेरे कपड़े उतरवाए। मेरा वीडियो बनाया और फोटो खींची। मैं जब बचाव के लिए चिल्लाई तो मुझे मारने की धमकी दी। करीब 10 से 15 मिनट तक मुझे अपने कब्जे में रखा और फिर छोड़ दिया। मैं अपने हॉस्टल की ओर भागी तो पीछे से बाइक की आवाज आने लगी। डर के मारे एक प्रोफेसर के आवास में घुस गई। वहां पर 20 मिनट तक रुकी और प्रोफेसर को आवाज दी। प्रोफेसर ने मुझे गेट तक छोड़ा। उसके बाद पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमेटी के राहुल राठौर मुझे IIT BHU पेट्रोलिंग गार्ड के पास लेकर पहुंचे। जहां से मैं अपने हॉस्टल तक सुरक्षित आ पाई। तीनों आरोपियों में से एक मोटा, दूसरा पतला और तीसरा मीडियम हाइट का था।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.