ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

स्कूल बस में हुआ बच्ची का यौन शोषण, सीनियर पर लगाया आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 2, 2023

मुंबई, 2 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली के बेगमपुर इलाके में एक 6 साल की बच्ची के यौन शोषण का मामला सामने आया है। बच्ची एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि बच्ची से स्कूल बस में एक सीनियर स्टूडेंट ने छेड़छाड़ की थी। बच्ची के पेरेंट्स ने शिकायत की थी। अब स्कूल चेयरमैन ने बच्ची के पेरेंट्स पर केस वापस लेने का दबाव बनाया है। घटना 23 अगस्त की है। मामले में दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने शुक्रवार 1 सितंबर को पुलिस को नोटिस जारी किया। DCW ने पुलिस से FIR की कॉपी भी मांगी है। ये भी पूछा है कि केस दर्ज करने में देरी की वजह भी बताएं।

बच्ची की मां के मुताबिक, 23 अगस्त को जब स्कूल बस ने बेटी को सोसाइटी गेट पर छोड़ा तो उसका बैग पेशाब से भीगा था। मां के पूछने पर बच्ची ने बताया कि उसके स्कूल के ही एक सीनियर स्टूडेंट ने बस में उससे छेड़छाड़ की है। घटना के अगले दिन (24 अगस्त) बच्ची के माता-पिता प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल से मिले और घटना की शिकायत की। बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि 25 अगस्त को चेयरमैन ने उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। चेयरमैन पर बच्ची की पहचान उजागर करने का आरोप भी है।

वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पूछा कि क्या स्कूल चेयरमैन, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और स्कूल के खिलाफ द प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्शुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट में मामला दर्ज किया या नहीं? आयोग ने 5 सितंबर तक पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही, दिल्ली में 1 सितंबर को 28 साल के आकाश ने 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक आकाश ने महिला के होंठ ब्लेड से काट दिए और उसे जान से मारने की कोशिश भी की। घटना की जानकारी मिलते ही स्वाति महिला से मिलने पहुंचीं। स्वाति ने पुलिस को नोटिस जारी कर 5 सितंबर तक कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.