ताजा खबर
'भारत-ब्रिटेन के संबंधों की नींव में लोकतंत्र, रोजगार के नए अवसर बनेंगे', कीर स्टार्मर से मुलाकात के...   ||    Bihar Election 2025: NDA-चिराग पासवान में सीटों की डील फाइनल, मांगी BJP विधायकों की ये 4 सीटें   ||    फैक्ट चेक: नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने लगे 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे? ये वीडियो एडिटेड ह...   ||    IRCTC दे रहा खास ऑफर, अब EMI पर करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानें बुकिंग डिटेल्स   ||    रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी, दाऊद गैंग का नाम आया सामने   ||    9 अक्टूबर: भारत और विश्व के इतिहास में महत्वपूर्ण घटनाएं और जन्मदिन   ||    ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान! इजराइल और हमास ने गाजा पीस प्लान पर किए साइन, सभी बंधक होंगे रिहा   ||    WWE के 3 फेमस स्टार्स जिन्हें पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले Crown Jewel 2025 में फैंस का जबरदस्त स...   ||    PM Kisan 21st Installment: ये 5 काम रह गए अधूरे तो नहीं आएंगे क‍िसान के खाते में 2000 रुपये   ||    कौन है 20 मासूम बच्चों की मौत का जिम्मेदार जी. रंगनाथन? फार्मा उद्योग से विवादों तक की अनकही कहानी   ||   

पेट्रोलियम कंपनियों के घाटे से बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, 50 रुपए महंगा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, April 7, 2025

मुंबई, 07 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। आज यानी, सोमवार 7 अप्रैल को पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। अभी दिल्ली में गैस सिलेंडर 803 रुपए में मिलता है। दाम बढ़ने के बाद कीमत 853 रुपए हो जाएगी। वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के गैस सिलेंडर की कीमत 500 से बढ़कर 550 रुपए हो जाएगी। आखिरी बार सरकार ने 8 मार्च 2024 को महिला दिवस पर सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती थी। तब दिल्ली में सिलेंडर 903 रुपए का था। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को लागत से कम कीमत पर सिलेंडर बेचने के कारण लगभग 41,000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस घाटे को कम करने के लिए कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अप्रैल को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹44.50 तक घटाए थे। दिल्ली में इसकी कीमत ₹41 घटकर ₹1762 हो गईं। पहले ये ₹1803 में मिल रहा था। कोलकाता में यह ₹44.50 घटकर ₹1868.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1913 थे। मुंबई में सिलेंडर ₹1755.50 से ₹42 घटकर ₹1713.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर ₹1921.50 का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.