ताजा खबर
9 अक्टूबर: भारत और विश्व के इतिहास में महत्वपूर्ण घटनाएं और जन्मदिन   ||    ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान! इजराइल और हमास ने गाजा पीस प्लान पर किए साइन, सभी बंधक होंगे रिहा   ||    WWE के 3 फेमस स्टार्स जिन्हें पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले Crown Jewel 2025 में फैंस का जबरदस्त स...   ||    PM Kisan 21st Installment: ये 5 काम रह गए अधूरे तो नहीं आएंगे क‍िसान के खाते में 2000 रुपये   ||    कौन है 20 मासूम बच्चों की मौत का जिम्मेदार जी. रंगनाथन? फार्मा उद्योग से विवादों तक की अनकही कहानी   ||    Mohammed Shami Return: मोहम्मद शमी की अचानक हो गई टीम में एंट्री, अब बल्लेबाजों के उड़ाएंगे होश   ||    ये है भारत की पावर...! ये है भारत की पावर...! रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स के विमान से उतरे राजनाथ सिं...   ||    ‘BJP सरकार ने पैसा खर्च किया’, कांशीराम जयंती पर मायावती ने की सीएम योगी की जमकर तारीफ   ||    Share Market Today: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Nifty 25070 अंक के पार, आज इन शेयरों पर रखें नजर   ||    Aaj ka Panchang: आज है कार्तिक मास की तृतीया, रहेगा भरणी नक्षत्र, शुभ-अशुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़े...   ||   

अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने से बने बाढ़ जैसे हालात, MP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 23, 2024

मुंबई, 21 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर लैंड स्लाइड हुआ। लोगों को वहां न जाने की सलाह दी गई है। वहीं, नेशनल हाइवे-415 पर जलभराव होने से कई वाहन फंसे हुए हैं। उधर, असम में करीब एक हफ्ते से बारिश हो रही है। सरकार के अधिकारियों ने 22 जून को बताया कि बाढ़ से 19 जिलों में करीब 4 लाख लोग प्रभावित हैं। इस साल बाढ़ और लैंडस्लाइड से मरने वालों का आंकड़ा 37 हो गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए सरकार ने 100 रिलीफ कैंप लगाए हैं। राहत सामग्री देने के लिए 125 सेंटर बनाए हैं। आपको बता दें, मानसून महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, गुजरात-महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पहुंच चुका है। 3-4 दिन में इन राज्यों को पूरी तरह कवर कर लेगा। 27 जून तक मानसून दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में एंट्री ले सकता है और 3 जुलाई तक इन राज्यों को पूरी तरह कवर करके आगे बढ़ेगा। मानसून के साथ ही कुछ राज्यों में तेज गर्मी का दौर भी जारी है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज और कल लू चलने की संभावना है। पंजाब और दिल्ली में कल से 25 जून तक हीटवेव का अलर्ट है।

तो वहीं, मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें मध्य प्रदेश का मालवा इलाके के अलावा गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। साथ ही, गृह मंत्री अमित शाह ने मानसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में आने वाली बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की। इसमें गृह, जल संसाधन, नदी विकास, पृथ्वी विज्ञान, पर्यावरण, सड़क परिवहन मंत्रालयों और विभागों के सचिव, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, NDMA के अधिकारी शामिल हुए।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.