ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

पीएम मोदी को पनौती-जेबकतरा कहने पर राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 23, 2023

मुंबई, 23 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पनौती, जेबकतरा जैसी टिप्पणी करने के मामले में चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। आयोग ने इसे चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में मानते हुए मामले पर 25 नवंबर तक जवाब पेश करने का समय दिया है। चुनाव आयोग के नोटिस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, हमारे पास जो भी नोटिस आएगा, हम उसको फेस करेंगे।

आपको बता दें, राहुल गांधी ने बीते दिनों बाड़मेर के बायतु में जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, जेबकतरे होते हैं, जब दो जेबकतरे किसी की जेब काटना चाहते हैं तो सबसे पहले क्या करते हैं। ध्यान हटाने का काम करते हैं। एक आता है आपके सामने और आपसे कोई ना कोई बातचीत करता है। आपका ध्यान इधर-उधर ले जाता है। पीछे से दूसरा आता है। जेब काट लेता है। चला जाता है। मगर जेबकतरा सबसे पहले ध्यान हटाता है। भाइयों और बहनों नरेंद्र मोदी जी का काम आपके ध्यान को इधर-उधर करने का और आपकी जेब काटने का है। दोनों आते हैं, एक टीवी पर आता है आपसे कहेगा हिंदू-मुस्लिम। इसके बाद उन्होंने कहा, कभी क्रिकेट मैच में चला जाएगा। वो अलग बात है कि हरवा दिया, पनौती। पीएम मतलब पनौती मोदी। कभी आपको इधर ले जाएगा। कभी उधर ले जाएगा। कई आगे-पीछे। पूरा का पूरा फायदा चार-पांच उ‌द्योगपतियों को देगा। उदाहरण देता हूं, आप पिछले 9 साल में नरेंद्र मोदी जी ने 14,00,000 करोड़ रुपया हिंदुस्तान के सबसे बड़े अरबपतियों का कर्जा माफ किया। मैं आपसे पूछना चाहता हूं इन 14,00,000 लोगों में 14,00,000 करोड़ रुपए में जो इन्होंने 10 15 लोगों को दिया।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.