ताजा खबर
पुणे में महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का तोहफा, अजीत पवार ने बांटीं पिंक ई-रिक्शा की चाबियां   ||    मुंबई-पुणे हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मचाई तबाही, तीन की मौत, 12 घायल   ||    एलियंस की दुनिया इंसानों की धरती से कितनी अलग? 700 खरब मील दूर मिले जीवन के संकेत   ||    ‘PM मोदी से मिलने इंडिया आने को उत्सुक हूं’; Elon Musk साल के आखिर में आ सकते हैं भारत   ||    भूकंप के झटकों से कांपे भारत समेत 5 देश, रिक्टर स्केल पर 5 तक रही तीव्रता   ||    खेल दास कोहिस्तानी कौन? पाकिस्तान के हिंदू मंत्री, जिन पर हुआ हमला; सरकार ने दिए जांच के आदेश   ||    ‘महाभियोग लगाओ और हटाओ’, ट्रंप की नीतियों के खिलाफ अमेरिका में सबसे बड़ा विरोध-प्रदर्शन   ||    US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार संग भारत दौरे पर, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद पहुंचे अक्षरधाम...   ||    पूर्व DGP की मौत का इल्जाम पत्नी पर क्यों? कर्नाटक पुलिस ढूंढ रही इन सवालों के जवाब   ||    निशिकांत दुबे के बाद उपराष्ट्रपति के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग, अटॉर्नी जनरल से मांगी सहमति   ||   

ED ने पश्चिम बंगाल के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, October 27, 2023

मुंबई, 27 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने पश्चिम बंगाल के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को गिरफ्तार कर लिया। ED की टीम बीते दिन मलिक के घर पहुंची थी। 20 घंटे तक ED ने मलिक के घर और अन्य 7 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। आखिर में मलिक को राशन घोटाले के आरोप में अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में मलिक ने कहा, वह एक साजिश का शिकार हैं। बता दें वन मंत्रालय से पहले मलिक के पास खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग का प्रभार था। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां वे बेहोश होकर गिर गए। उन्हें बालकनी में ले जाया गया। कुछ ​देर बाद उन्हें पीने को पानी दिया गया। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। कोर्ट ने मलिक को 6 नवंबर तक ED की रिमांड पर सौंप दिया।

तो वहीं, सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने बिजनेसमैन बकीबुर रहमान की गिरफ्तारी के बाद मलिक के घर छापा मारा। रहमान को पिछले हफ्ते कैखाली स्थित उनके फ्लैट पर 53 घंटे से अधिक समय तक चली ईडी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था। रहमान के फ्लैट से सरकारी दफ्तरों की मोहरें लगे 100 से ज्यादा दस्तावेज मिले थे। रहमान अपने चावल मिल व्यवसाय के अलावा कई होटल, रिसॉर्ट और बार के भी मालिक हैं। साथ ही, ईडी सूत्रों ने बताया कि रहमान की कंपनियों में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया गया था। आरोप लगाया गया है कि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में कई अनियमितताएं हुईं और राशन वितरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। उस वक्त मलिक खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री थे।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.