ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट किया पेश, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, March 4, 2024

मुंबई, 04 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने साल 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। आतिशी ने बजट में 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने की घोषणा की है। इसके लिए सरकार महिला सम्मान योजना लेकर आई है।आतिशी ने विधानसभा में बजट के दौरान अपने भाषण में कहा, अब तक अमीर का बच्चा अमीर होता था, गरीब का बच्चा गरीब ही रह जाता था। यह राम राज्य की परिकल्पना के उलट था। केजरीवाल सरकार ने इसे बदला है। आज मजदूरों के बच्चे भी मैनेजिंग डायरेक्टर बन रहे हैं।

आतिशी ने आगे कहा, इस सदन में मौजूद सभी लोग भगवान राम से प्रेरित हैं। हम पिछले 9 साल से राम राज्य का सपना पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। हमने दिल्ली के लोगों को खुशहाली देने की कोशिश की है। अभी काफी कुछ किया जाना बाकी है, लेकिन हमने पिछले 9 साल में काफी कुछ कर भी दिया है। केजरीवाल सरकार ने पुरानी चीजों को बदल दिया है। अब दिल्ली में मजदूरों के बच्चे मैनेजिंग डायरेक्टर बन रहे हैं। केजरीवाल सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले 2121 बच्चों ने JEE और NEET के एग्जाम पास किए। शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है। 2015 में हमने शिक्षा बजट को दोगुना कर दिया। हमने अपने बजट का एक चौथाई हिस्सा सिर्फ शिक्षा पर खर्च किया है। इस साल हमने शिक्षा के लिए 16 हजार 396 करोड़ का बजट रखा है। 2014 में दिल्ली की GSDP 4.95 करोड़ थी और पिछले 10 साल में ये करीब ढाई गुना बढ़कर 11.08 लाख करोड़ हो गई है। प्रति व्यक्ति आय 2014 में 2.47 लाख सालाना थी और अब ये 4.62 लाख हो गई है। हमने सिर्फ केजरीवाल सरकार का 10वां बजट ही नहीं पेश किया है, बल्कि 10 सालों में दिल्ली की बदलती तस्वीर को पेश किया है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.