ताजा खबर
पीएम मोदी की वैश्विक कुटनीति का कमाल, 11 साल में 17 विदेशी संसदों को किया संबोधित   ||    ‘फर्क नहीं पड़ता किस धर्म का हूं…’, तिरुपति बोर्ड ने चर्च जाने पर अधिकारी को किया सस्पेंड   ||    11 साल में 27 इंटरनेशनल अवॉर्ड, नामीबिया ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान   ||    अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर AAIB ने संसदीय समिति को सौंपी रिपोर्ट, जानिए जांच में अब तक क्या-क्या हुआ...   ||    दिल्ली में मौसम मेहरबान, अन्य राज्यों का मौसम हुआ सुहाना; जानें देशभर का हाल   ||    कौन हैं संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत Francesca Albanese? जिन पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध   ||    भारत के लिए ‘वॉटर बम’ तैयार कर रहा चीन?, सूख जाएंगी सियांग-ब्रह्मपुत्र नदी, अरुणाचल के सीएम खांडू ने...   ||    निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को दी जाएगी फांसी, बचाने के लिए की जा रही ये आखिरी कोशिश   ||    डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, इराक, लीबिया और अल्जीरिया समेत 6 देशों पर लगाया इतना टैरिफ   ||    अफगानिस्तान: 6 साल की लड़की से 45 साल के शख्स ने किया निकाह, तालिबान ने पति के सामने रखी ये शर्त   ||   

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 15, 2024

मुंबई, 15 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं झारखंड में 2 फेज में 13 और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। दोनों ही राज्यों के चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को और झारखंड का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान भी किया। लोकसभा सीटों में केरल की वायनाड में 13 नवंबर और महाराष्ट्र के नांदेड़ में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

तो वहीं, EVM की शिकायतों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शायराना अंदाज में कहा, कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। उन्होंने आगे बताया, लोग पूछते हैं कि किसी देश में पेजर से ब्लॉस्ट कर देते हैं, तो EVM क्यों नहीं हैक हो सकती। पेजर कनेक्टेड होता है भाई, ईवीएम नहीं। 6 महीने पहले EVM की चेकिंग शुरू होती है। पोलिंग पर ले जाना, वोटिंग के बाद वापस लाना। हर एक स्टेज पर पॉलिटिकल पार्टी के एजेंट या कैंडिडेट मौजूद होते हैं। जिस दिन कमीशनिंग होती है, उस दिन बैट्री डाली जाती है। वोटिंग से 5-6 दिन पहले कमिशनिंग होती है। इस दिन सिंबल डाले जाते हैं और बैट्री डाली जाती है। बैट्री पर भी एजेंट के दस्तखत डाले जाते हैं। स्ट्रॉग रूम में जाती है, यहां भी 3 लेवल की चेकिंग होती है। जिस दिन पोलिंग के लिए निकलेंगी, तब भी यही प्रोसेस होगी। वीडियोग्राफी होगी। नंबर भी शेयर होंगे, ये मशीन यहां बूथ पर जाएगी। फिर चेकिंग होगी, वोट डालकर देखे जाएंगे। पूरे दिन वोटिंग हुई। फिर मशीन लॉक। फिर दस्तखत और हिसाब-किताब होता है। 20 शिकायतें आई हैं। हम हर सवाल का फैक्चुअल जवाब देंगे। जल्दी देंगे। अगला भी कुछ आएगा, रुकेगा नहीं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.