ताजा खबर
पुणे के व्यापारी की हत्या में बड़ा खुलासा, 4 राज्यों के 7 व्यापारियों से 1.6 करोड़ की फिरौती वसूल चु...   ||    स्वर्ग गेट बस डिपो रेप केस में पुणे पुलिस ने दायर की 893 पन्नों की चार्जशीट, 82 गवाहों के बयान शामिल   ||    ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम, 1,000 विदेशी छात्रों के वीजा रद्द   ||    हिंदू विरोधी पूर्वाग्रह से निपटने के लिए स्कॉटलैंड ने उठाया बड़ा कदम, संसद में पेश किया ये प्रस्ताव   ||    अमेरिका के पूर्व सीनेटर रॉबर्ट एफ कैनेडी की हत्या किसने की, जारी हुआ 10 हजार पन्नों का रिकॉर्ड   ||    अपने भाई के साथ 1 साल तक संबंध बनाती रही अमेरिकी युवती, तब महज 17 साल थी उम्र...खुलासा कर देगा हैरान   ||    कोविड-19 लैब-लीक थ्योरी को किसने दबाया? व्हाइट हाउस की नई वेबसाइट पर बड़ा खुलासा   ||    म्यांमार में फिर आया भूकंप, देर रात दो बार हिली धरती, घर छोड़कर भागे लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता?   ||    पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला, कर्नाटक में मारी गोली   ||    BECIL के पूर्व CMD को CBI ने किया गिरफ्तार, पिछले साल दर्ज हुई थी FIR; जानें क्या है पूरा मामला   ||   

कांग्रेस 26 जनवरी से संविधान बचाओ पद यात्रा निकालेगी, कमेटी की बैठक में किया ऐलान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 26, 2024

मुंबई, 26 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई जिसमें 26 जनवरी 2025 से 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' की शुरू करने का फैसला लिया गया। बैठक के पहले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने स्पीच दी। सोनिया गांधी अधिवेशन में शामिल नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने पत्र के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक के बाद पार्टी नेता जयराम रमेश ने बताया, 'हमारा मानना ​​है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी थी। इससे कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया था। हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाली। अब 26 जनवरी से हम एक साल तक चलने वाली 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' शुरू करेंगे। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस दिसंबर 2024 से जनवरी 2026 तक लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाएगी और जय बापू, जय भीम, जय संविधान, राजनीतिक अभियान शुरू करेगी।

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, राहुल ने कहा, महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 72 लाख मतदाता 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जोड़े गए, जिनमें से 102 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इससे साफ है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। साथ ही, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, भाजपा सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है। हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। चुनावी प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कम हो रहा है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। यह सरकार चुनाव नियमों में बदलाव करके क्या छिपाने की कोशिश कर रही है, जिसे साझा करने का आदेश अदालत ने दिया है। कभी वोटर्स का नाम सूची से काटा जाता है, कभी उनको वोट डालने से रोका जाता है, कभी वोटर लिस्ट में अचानक वोटर्स बढ़ जाते हैं, कभी वोट डालने के लास्ट टाइम में वोट पर्सेंट अप्रत्याशित तरीके से बढ़ जाता है। ये कुछ सवाल हैं, जिनका संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि देश की सत्ता में बैठे लोगों से महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है। महात्मा गांधी वह व्यक्ति थे, जिन्होंने उस समय के सभी बड़े नेताओं को तैयार किया और उनका मार्गदर्शन किया। इन संगठनों ने कभी भी हमारी आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। उन्होंने महात्मा गांधी का विरोध किया और उनके खिलाफ माहौल बनाया, जिसके कारण उनकी हत्या हुई। वे बापू के हत्यारे का महिमामंडन करते हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी CWC की बैठक में नहीं पहुंच सकीं। उन्होंने पत्र के माध्यम से अपनी बात कही।

वही, BJP के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गलत नक्शे की तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि कांग्रेस ने अपने सभी होर्डिंग्स पर भारत का बिगड़ा हुआ नक्शा लगाया है, साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा सहित अन्य की तस्वीरें भी लगाई हैं, जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.