ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, हालत स्थिर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 1, 2025

मुंबई, 01 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को मंगलवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि डॉक्टरों ने खड़गे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी बताया कि यह भर्ती पहले से तय योजना के तहत की गई है, उनकी हालत स्थिर है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। प्रियांक ने लोगों की चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे को मंगलवार को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को अस्पताल जाकर खड़गे से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि खड़गे को थोड़ी बेचैनी हो रही थी लेकिन अब वे ठीक हैं, बात कर रहे हैं और उन्हें गुरुवार को छुट्टी दे दी जाएगी।

पिछले साल भी मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत खराब हो चुकी है। 29 सितंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए वे मंच पर अचानक बेहोश हो गए थे। भाषण देते वक्त उनकी आवाज धीमी होती चली गई और फिर वे बेसुध हो गए। मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें सहारा देकर बैठाया और भाषण रोक दिया गया। तबीयत ठीक होने के बाद खड़गे ने दोबारा मंच संभाला और कहा कि वे 83 साल के हो चुके हैं, लेकिन इतनी जल्दी मरने वाले नहीं हैं। जब तक मोदी को नहीं हटाएंगे, वे जिंदा रहेंगे।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.