ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

कांग्रेस नेता ने कहा, मनमोहन को गन सैल्यूट के दौरान मोदी बैठे रहे, भाजपा नेता ने दिए जवाब, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, December 29, 2024

मुंबई, 29 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक विवाद के बाद कांग्रेस ने अब उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 9 सवाल किए जिसके जवाब भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने दिए। इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर करवाकर केंद्र सरकार ने उनका सरासर अपमान किया है।

कांग्रेस के सवाल और भाजपा का जवाब

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा - दूरदर्शन को छोड़कर किसी भी समाचार एजेंसी को अनुमति नहीं दी गई। डीडी ने मोदी और शाह पर ध्यान केंद्रित किया, डॉ. सिंह के परिवार को बहुत कम दिखाया।​​

अमित मालवीय - कवरेज में रक्षा मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं है। पहले भी केवल DD ने ही कवरेज किया है। राष्ट्रीय समारोह भी केवल DD द्वारा कवर किए जाते हैं। अन्य एजेंसियों के प्रवेश पर प्रतिबंध सुरक्षा एजेंसियों ने लगाया।​​​

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा - डॉ. सिंह के परिवार के लिए केवल 3 कुर्सियां सामने की लाइन में रखी गईं। वहां मौजूद दूसरे कांग्रेसी नेताओं ने डॉ. सिंह की बेटियों और उनके परिवार के अन्य लोगों के लिए सीटों की व्यवस्था की। ​​​​​

अमित मालवीय - अंत्येष्टि स्थल पर बैठने की व्यवस्था CPWD ने दिल्ली पुलिस के परामर्श से की है। उपलब्ध स्थान के अनुसार, आगे की पंक्ति में सीटों की संख्या अधिकतम रखी गई थी। पहली पंक्ति इनमें भारत के राष्ट्रपति, भूटान के राजा, उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, कैबिनेट मंत्री, विपक्ष के नेता और सेवा प्रमुख शामिल थे। किसी अन्य व्यक्ति को आगे की पंक्ति की सीट आवंटित नहीं की गई थी। दूसरी पंक्ति में परिवार के सदस्यों के लिए 8 सीटें निर्धारित की गई थीं। अगली दो पंक्तियों में, (पंक्ति 3 और 4) परिवार के सदस्यों के लिए रिजर्व था।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा - जब डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा गया और जब डॉ. सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तब प्रधानमंत्री मोदी और बाकी मंत्रियों ने खड़े होना भी ठीक नहीं समझा। वे सभी बैठे रहे।

अमित मालवीय - राजकीय अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा - डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की चिता के आसपास परिवार के लिए पर्याप्त जगह नहीं दी गई, क्योंकि एक ओर तो सिर्फ सैनिकों ने जगह घेर रखी थी।

अमित मालवीय - चिता के आसपास जिनकी जरूरत थी, वही लोग मौजूद थे। परिवार के लोगों और पुजारियों के लिए पूरी जगह उपलब्ध थी। किसी ने वहां कब्जा नहीं किया।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा - डॉ. सिंह के अंतिम संस्कार को आम लोग पास से नहीं देख पाए। उन्हें निगमबोध घाट में अंदर जाने से रोका गया। वे बाहर से ही कार्यक्रम को देखने पर मजबूर रहे।

अमित मालवीय - निगमबोध घाट पर काफी लोग मौजूद थे। भीड़ ज्यादा थी। सुरक्षा कारणों से प्रतिबंध लगाया गया।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा - अमित शाह के काफिले ने डॉ. मनमोहन सिंह की शव यात्रा को बाधित किया। इस कारण उनके परिवार की गाड़ियां घाट के बाहर ही रह गईं और गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों को ढूंढकर वापस अंदर लाना पड़ा।

अमित मालवीय - डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थव देह घाट तक लाने के दौरान सड़क का पूरा इंतजाम ट्रैफिक पुलिस के जिम्मे था। पूर्व प्रधानमंत्री के परिवार की कारों की जानकारी पहले से ही मांगी गई थी। उन्हें पार्किंग के लिए पास जारी किए गए थे। अंतिम संस्कार जुलूस में कोई बाधा नहीं आई।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा - अंतिम संस्कार की रस्में निभाने वाले डॉ. सिंह के पोतों को चिता तक पहुंचने के लिए जगह के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्हें चिता के नजदीक पहुंचने में जद्दोजहद करनी पड़ी।

अमित मालवीय - चिता के पास केवल परिवार के सदस्य, पुजारी और सेरेमोनियल गार्ड्स ही मौजूद थे।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा - विदेशी राजनयिकों को कहीं और बैठाया गया और वे नजर भी नहीं आए। हैरानी की बात यह रही कि जब भूटान के राजा खड़े हुए, तो प्रधानमंत्री खड़े नहीं हुए।

अमित मालवीय - विदेशी राजनयिकों को पहले से तय स्थान पर बैठाया गया। प्रोटोकॉल के तहत भूटान के राजा और मॉरीशस के विदेश मंत्री अगली लाइन में बैठे थें।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा - पूरे अंतिम संस्कार स्थल को इतनी खराब तरीके से व्यवस्थित किया गया था कि डॉ. सिंह की शव यात्रा में भाग लेने वाले कई लोगों के लिए कोई जगह नहीं बची।

अमित मालवीय - शुभचिंतकों, समर्थकों और आगंतुकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कोई प्रतिबंध नहीं था। रक्षा मंत्रालय को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने का काम सौंपा गया है। वही किया गया। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस डॉ. मनमोहन सिंह की मृत्यु पर राजनीति बंद करेगी और उन्हें वह सम्मान देगी जिसके वे हकदार हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.