ताजा खबर
पुणे के व्यापारी की हत्या में बड़ा खुलासा, 4 राज्यों के 7 व्यापारियों से 1.6 करोड़ की फिरौती वसूल चु...   ||    स्वर्ग गेट बस डिपो रेप केस में पुणे पुलिस ने दायर की 893 पन्नों की चार्जशीट, 82 गवाहों के बयान शामिल   ||    ट्रंप प्रशासन का बड़ा कदम, 1,000 विदेशी छात्रों के वीजा रद्द   ||    हिंदू विरोधी पूर्वाग्रह से निपटने के लिए स्कॉटलैंड ने उठाया बड़ा कदम, संसद में पेश किया ये प्रस्ताव   ||    अमेरिका के पूर्व सीनेटर रॉबर्ट एफ कैनेडी की हत्या किसने की, जारी हुआ 10 हजार पन्नों का रिकॉर्ड   ||    अपने भाई के साथ 1 साल तक संबंध बनाती रही अमेरिकी युवती, तब महज 17 साल थी उम्र...खुलासा कर देगा हैरान   ||    कोविड-19 लैब-लीक थ्योरी को किसने दबाया? व्हाइट हाउस की नई वेबसाइट पर बड़ा खुलासा   ||    म्यांमार में फिर आया भूकंप, देर रात दो बार हिली धरती, घर छोड़कर भागे लोग, जानिए कितनी रही तीव्रता?   ||    पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे पर जानलेवा हमला, कर्नाटक में मारी गोली   ||    BECIL के पूर्व CMD को CBI ने किया गिरफ्तार, पिछले साल दर्ज हुई थी FIR; जानें क्या है पूरा मामला   ||   

कांग्रेस और शिवसेना (UBT) ने शिंदे की सरकार पर साधा निशाना, कहा अगर क्रिकेटर्स को पैसा देना है, तो सीएम अपनी जेब से दें, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 6, 2024

मुंबई, 06 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी भारतीय क्रिकेट टीम को महाराष्ट्र सरकार ने 11 करोड़ रुपए इनाम के तौर पर देने का ऐलान किया था। इसे लेकर विपक्षी पार्टियों- कांग्रेस और शिवसेना (UBT) ने एकनाथ शिंदे की सरकार पर निशाना साधा है। विपक्षी दलों का कहना है कि उन्हें क्रिकेटर्स की उपलब्धि पर गर्व है, लेकिन उन्हें राज्य सरकार के खजाने से 11 करोड़ रुपए दिए जाने की कोई जरूरत नहीं थी। ऐसा करके सरकार अपनी ही पीठ थपथपा रही है। अगर क्रिकेटर्स को पैसा देना ही है, तो मुख्यमंत्री अपनी जेब से ये पैसा दें।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 5 जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 11 करोड़ रुपए का कैश प्राइज का ऐलान किया था। यह ऐलान उन्होंने विधान भवन में किया था, जहां कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को सम्मानित किया गया था। रिपोर्टर्स से बातचीत में नेता विपक्ष विजय वडेट्‌टीवार ने कहा कि सरकारी खजाने से क्रिकेटर्स को 11 करोड़ रुपए देने की क्या जरूरत थी? यह तो अपनी ही पीठ थपथपाने की बात है, खजाना खाली हो जाने दो, गरीबों को मर जाने दो। शिवसेना (UBT) के विधायक और विधान परिषद में नेता विपक्ष अंबादास दानवे ने कहा कि राज्य सरकार के खजाने से खिलाड़ियों को 11 करोड़ रुपए देना जरूरी नहीं था। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सभी को गर्व है और उन्हें पहले ही पर्याप्त इनाम राशि मिल चुकी है। मुख्यमंत्री को अपनी जेब से 11 करोड़ देने चाहिए थे।

तो वही, इस पर भाजपा विधायक प्रवीण दारेकर ने कहा कि विजय वडेट्‌टीवार की सोच बहुत छोटी है। पूरे देश ने T20 क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर खुशी मनाई है और सभी खुश हैं। लोगों ने देखा कि कैसे क्रिकेट फैंस बड़ी संख्या में विक्ट्री परेड में शामिल हुए और क्रिकेटर्स के लिए अपना प्यार और सम्मान जताया। लेकिन वडेट्‌टीवार इस इवेंट पर भी राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों का ध्यान रखने के लिए काफी मजबूत है और उनके मुद्दों को अच्छे से हैंडल कर सकती है। वडेट्‌टीवार ओवर स्मार्ट बनने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें, वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया का गुरुवार को मुंबई में भव्य स्वागत हुआ। यहां नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम की विक्ट्री परेड हुई। इस दौरान 3 लाख से ज्यादा फैंस मरीन ड्राइव पर मौजूद रहे। भारतीय टीम ने पिछले हफ्ते बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराते हुए टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। 76 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.