ताजा खबर
Roman Reigns को लेकर Triple H कर रहे हैं ये 3 गलतियां, सुधार नहीं किया तो WWE को हो सकता है तगड़ा नुक...   ||    क्यों John Cena को हराकर Cody Rhodes को बनना चाहिए नया WWE चैंपियन? जानिए 3 बड़े कारण   ||    ICC Rankings: खत्म हुई जो रूट की बादशाहत, टेस्ट क्रिकेट को मिला नया ‘किंग’   ||    Multibagger Stock: 16000% रिटर्न, 1 लाख रुपये बन गए 1.6 करोड़ – निवेशक हुए मालामाल!   ||    अडाणी ग्रुप ने ‘हम करके दिखाते हैं’ सीरीज का तीसरा वीडियो ‘स्टोरी ऑफ सूरज’ किया लॉन्च, दिल को छू लेग...   ||    मुरादाबाद से सिलिकॉन वैली तक का सफर! भारतीय मूल के सबीह खान बनेंगे Apple के नए COO   ||    सिंगर यासर देसाई को लेकर बढ़ी चिंता, वायरल वीडियो ने फैलाई बेचैनी   ||    पुणे में तीसरी मंजिल की ग्रिल में फंसी चार साल की बच्ची, फायर फाइटर ने बचाई जान   ||    अब महाराष्ट्र के लिए खेलेंगे पृथ्वी शॉ: मुंबई से नाता तोड़कर नए सफर की शुरुआत   ||    टेक्सास में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत, 26 फीट बढ़ा नदी का जलस्तर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी   ||   

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे प्रवेश वर्मा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, January 4, 2025

मुंबई, 04 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 29 नाम हैं। 16 सीटों पर कैंडिडेट बदले गए हैं जबकि 13 पर मौजूदा विधायकों को टिकट दी गई है। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा चुनाव लड़ेंगे।कालकाजी से आतिशी के खिलाफ भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। इसी सीट से कांग्रेस ने अलका लांबा को टिकट दिया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द होने वाला है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने भी अब तक तीन लिस्ट में 48 उम्मीदवार उतारे हैं। साथ ही, भाजपा की पहली लिस्ट में AAP से आए 4 नेता कैलाश गहलोत, राजकुमार आनंद, करतार सिंह और एनडी शर्मा को जगह दी गई है। वहीं, कांग्रेस से आए 3 नेताओं पर भी भरोसा जताया है। आशीष सिसोदिया को तिलक नगर से, जगदीश यादव को शकरपुर से और संतोष गहलोत को गांधी नगर से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, पार्टी के 2 सांसद प्रवेश साहिब वर्मा और रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है। प्रवेश नई दिल्ली से और रमेश दक्षिण दिल्ली से सांसद हैं।

आपको बता दें, AAP के पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को बिजवसन से उम्मीदवार बनाया गया है। कहा जा रहा था कि वह खुद सीएम रेस में थे। इसके बाद 17 नवंबर को कैलाश ने आप छोड़ दी थी। एक दिन बाद 18 नवंबर को भाजपा जॉइन कर ली थी। AAP के पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद भी इस साल ही भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें पटेल नगर सीट से कैंडिडेट बनाया है। राजकुमार ने पिछले अप्रैल में AAP करप्शन मामले पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। AAP के पूर्व विधायक करतार सिंह को छतरपुर सीट से टिकट मिली है। करतार ने जुलाई में AAP से इस्तीफा दिया था और सितंबर में भाजपा जॉइन की थी। बदरपुर सीट से भाजपा ने इस सीट से पूर्व AAP विधायक एनडी शर्मा को टिकट दी है। शर्मा 2015 में AAP की टिकट पर चुनाव जीते थे। 2020 में बसपा टिकट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें रामवीर सिंह बिधूड़ी ने हरा दिया था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 15 दिसंबर को सभी कैंडिडेट का ऐलान कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। CM आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे। AAP ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच यानी 25 दिनों में कुल 4 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है। इनमें मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से जंगपुरा, राखी बिडलान की मंगोलपुरी से मादीपुर, प्रवीण कुमार की जंगपुरा से जनकपुरी और दुर्गेश पाठक की करावल नगर से राजेंद्रनगर सीट बदली गई है।

वहीं, कांग्रेस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बीते दिन उनके नाम की घोषणा की। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 3 लिस्ट में 48 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। 12 दिसंबर को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हुई थी। इसमें 21 नाम थे। 24 दिसंबर को दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें 26 नाम थे। कांग्रेस ने जंगपुरा सीट से फरहाद सूरी को टिकट दिया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को उतारा गया।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.