ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

असम के CM हिमंता बिस्वा ने कहा, कांग्रेस नाम हड़पने में माहिर, हड़पा गांधी सरनेम, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 11, 2023

मुंबई, 11 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के गांधी परिवार पर सरनेम हड़पने का आरोप लगाया है। गुवाहाटी स्थित भाजपा मुख्यालय में बीते दिन एक कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कहा, सारे गांधी कैसे बन गए। मैंने बहुत दिन रिसर्च किया। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी किस फॉर्मूले से गांधी हैं। कांग्रेस कहती है कि भाजपा I.N.D.I.A नाम से डर गई है। कल कोई डकैत अपना नाम गांधी रख लेगा तो क्या वह साधु बन जाएगा। हिमंता के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, जिस तरह आपका नाम आपके पिता कैलाश नाथ सरमा से ही पड़ा, वैसे ही राजीव गांधी का अपने पिता फिरोज गांधी से पड़ा। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, मैं G20 समिट में गया था। वहां विश्व के सभी नेता पीएम मोदी को जैसे देख रहे थे, उनके साथ बातें कर रहे थे, मैं तो सोचता हूं कि भारत विश्वगुरु बन चुका है। हिमंता ने कहा, कांग्रेस ने 75 साल डुप्लीकेट काम किया। हमारे देश का जो स्थान होना चाहिए था, उससे हमको दूर कर दिया।

भाजपा महिला मोर्चा कार्यक्रम के दौरान हिमंता ने कहा, जब वोट लेने का टाइम होता है, तब कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा करती है। चुनाव खत्म हो गया तो उन्होंने अपना नाम I.N.D.I.A कर लिया। आप लोग इंडिया कैसे हैं। उन्होंने कहा, गांधी जी ने देश को आजाद कराया और आप लोगों ने गांधी टाइटल हड़प लिया। भारत का पहला स्कैम टाइटल से शुरू हुआ। आप लोग डुप्लीकेट गांधी हैं। टाइटल की तरह कांग्रेस ने हमारे देश का नाम हड़पकर I.N.D.I.A बन गया। हिमंता बिस्वा ने आगे कहा, कांग्रेस ने इंडिया का गौरव कभी नहीं बढ़ाया है। कांग्रेस ने देश के नाम पर परिवारवाद बढ़ाने और देश को तोड़ने का काम किया। उन्हें इंडिया बोलने का अधिकार नहीं है। भारत का नाम तो दूर-दूर तक मत लेना। वहीं, असम CM ने दावा किया कि भारत में फिर से मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कांग्रेस को किसी दूसरे देश या ग्रह में अपनी सरकार बनाने की नसीहत दी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.