ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया चक्रवात, इसे हामून नाम दिया गया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 23, 2023

मुंबई, 23 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात बन रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरा दबाव का क्षेत्र बन रहा है। कुछ समय में यह चक्रवात में बदल जाएगा। इस चक्रवाती तूफान को हामून नाम दिया गया है। ये नाम ईरान ने रखा है। बीती रात उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने के बाद यह सिस्टम वर्तमान में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थित है। यह ओडिशा के पारादीप से लगभग 400 किमी और पश्चिम बंगाल में दीघा से 550 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है। चक्रवात के संभावित खतरे को देखते हुए कोस्टल एरिया से लोगों को हटाने का आदेश दिया है।

आपको बता दें, मौसम वैज्ञानिक यू एस दास ने कहा, हामून चक्रवात ओडिशा तट से लगभग 200 किमी दूर समुद्र में चलेगा। उन्होंने कहा कि इसके प्रभाव से अगले दो दिनों में तटीय ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि क्योंझर, मयूरभंज और ढेंकनाल के अलावा उत्तरी और दक्षिणी तटीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास विभाग ने मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है। वहीं मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर, कोलकाता और दक्षिण 24 परगना जिलों के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और मध्यम बारिश के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है। तो वहीं, IMD के मुताबिक, अगले 12 घंटों में कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। यह धीरे-धीरे उत्तर और उत्तरपूर्व की ओर बढ़ेगा। 25 अक्टूबर की शाम के आसपास खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है। इस बीच, ओडिशा सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है और प्रशासन को भारी बारिश की स्थिति में निचले इलाकों से लोगों को निकालने का निर्देश दिया है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.