ताजा खबर
Narak chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी कब है 19 या 20 अक्टूबर 2025, रूप चौदस का स्नान कब होगा?   ||    अमेरिकी डॉलर के खिलाफ चीन-रूस-भारत की बड़ी चाल! अब बढ़ेगी टैरिफ लगाने वाले ट्रंप की टेंशन   ||    चीन-अमेरिका के दम पर उछल रहा पाकिस्तान! हथियारों की सप्लाई भारत की बढ़ा सकती चुनौती, समझें पूरा समीक...   ||    Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अंतिम दौर में बातचीत, इस फॉर्मूले पर जल्द लगे...   ||    जन सुराज की पहली लिस्ट में प्रशांत किशोर का नाम नहीं, अब इस सीट से अटकलें हुईं तेज   ||    US Tariff On India: अमेरिका से भारत के लिए आई अच्छी खबर! टैरिफ वाले फैसले पर ट्रंप का यू टर्न, मिली ...   ||    Missile Engine: किन-किन देशों में बनाया जाता है मिसाइल का इंजन, इस मामले में कहां आता है भारत?   ||    RJD संसदीय बोर्ड की बैठक हुई रिशेड्यूल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव से करेंगे मुलाकात   ||    बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, हर परिवार में 1 को मिलेगी सरकारी नौकरी   ||    'भारत-ब्रिटेन के संबंधों की नींव में लोकतंत्र, रोजगार के नए अवसर बनेंगे', कीर स्टार्मर से मुलाकात के...   ||   

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस नेपाल की मार्स्यांग्डी नदी में गिरी, 27 यात्रियों की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 23, 2024

मुंबई, 23 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की एक बस नेपाल की मार्स्यांग्डी नदी में गिर गई। हादसे में 27 यात्रियों की मौत हो गई है। 10 घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तभी तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में सुबह 11.30 बजे हाईवे से लगभग 500 फीट नीचे नदी में गिर गई। बस में सवार यात्री महाराष्ट्र में भुसावल के रहने वाले थे। सभी नेपाल घूमने गए थे। तनहुन के मुख्य जिला अधिकारी जनार्दन गौतम ने बताया कि कुछ घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल सेना सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। सशस्त्र पुलिस बल (APF) के 45 जवानों की एक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। नेपाल सेना का एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर मेडिकल टीम को लेकर काठमांडू से तनहुन पहुंचा। 12 गंभीर घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर काठमांडू लाया गया।

गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की है। बस का नंबर UP-53 FT 7623 है। यह गोरखपुर के धर्मशाला बाजार इलाके में रहने वाले सौरभ केसरवानी की पत्नी शालिनी केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है। महाराष्ट्र से करीब 4 महीने पहले केसरवानी ट्रेवल्स की 3 बसों की नेपाल जाने के लिए बुकिंग हुई थी। तीनों बसें 20 अगस्त को नेपाल पहुंचीं। 10 दिन इन्हें नेपाल में घूमना था। एक बस आज नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि दूसरी बसों में सवार लोग नेपाल के मुगलिंग में रुके हुए हैं। उनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल बस हादसे में मदद के निर्देश दिए हैं। रिलीफ कमिश्नर जीएस नवीन ने नेपाल सरकार के अधिकारियों से बात की। नेपाल में तैनात भारतीय पुलिस के सीनियर अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट किया जा रहा है। यूपी सरकार के रिलीफ कमिश्नर ने बताया कि यह एक ट्रैवलर बस थी। इसलिए बस में यूपी और दूसरे राज्यों के लोगों के होने की भी संभावना है। नेपाल के अधिकारियों से संपर्क करके लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। महाराजगंज के एसडीएम को नेपाल भेजा गया है। साथ ही, बस के मालिक विष्णु केसरवानी ने बताया कि हमारी तीन बसें गोरखपुर से नेपाल गईं थीं। इनमें महाराष्ट्र के लोग थे। हमने सभी को इलाहाबाद से पिक किया था। यहां से चित्रकूट ले गए। फिर अयोध्या आए थे। अयोध्या से गोरखपुर होते हुए सुनौली और लुंबिनी गए थे। वहां से पोखरा गए थे। पोखरा से तीनों बस काठमांडू के लिए जा रही थी। मुगलिंग के पास एक बस का एक्सीडेंट हो गया। ड्राइवर का नाम मुस्तफा है। उसका इंडियन और नेपाली नंबर, दोनों बंद है। उसके जिंदा रहने का अभी तक प्रमाण नहीं मिला है। इंडियन एंबेसी के लोग वहां पहुंच गए हैं। बस का इंश्योरेंस नेपाल और इंडिया दोनों जगह का था।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.