ताजा खबर
मनीषा कोइराला ने नरगिस दत्त को बताया सिनेमा से परे एक सच्ची प्रेरणा   ||    गौरी खान ने बेटे आर्यन खान की बड़ी सफलता का जश्न मनाया, नेटफ्लिक्स पर नंबर वन बनी ‘द बैड्स ऑफ़ बॉलीव...   ||    बिग बॉस 19 सक्सेस पार्टी: सलमान खान और कंटेस्टेंट्स ने जश्न से सजा दी यादगार रात   ||    ‘तेनु ज़्यादा मोहब्बत’ रिलीज़: कार्तिक-अनन्या की जोड़ी ने फिर जीता दिल   ||    कोलकाता में मेसी पर बवाल के बाद पुलिस का एक्शन, मुख्य ऑर्गनाइजर गिरफ्तार, DGP ने क्या-क्या बताया?   ||    फसल बीमा और किसान की चिंता: PMFBY में नुकसान आंकने के नियमों पर सरकार का स्पष्टीकरण   ||    इन लड़कों को सबक सिखाने के जरूरत है… मुंबई BMW हिट-एंड-रन केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी   ||    तिरुवनंतपुर में ढहा LDF का किला, NDA की जीत से PM मोदी गद-गद, कहा- केरल के लिए ऐतिहासिक पल   ||    6 जनवरी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे डीके शिवकुमार… कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा   ||    फर्जी ई-चालान और नकली आरटीओ ऐप से सावधान रहें: पुणे परिवहन विभाग की चेतावनी   ||   

आतिशी ने कहा, प्रवेश वर्मा के घर महिलाओं को ₹1100 बांटे गए, ED एवं CBI उन्हें करे गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 25, 2024

मुंबई, 25 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली चुनाव में संजीवनी और महिला सम्मान योजना के विवाद के बाद अब पैसे बांटने का मामला गहरा रहा है। AAP ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा के घर पर महिलाओं को भाजपा पैसे बांट रही है। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस पर महिलाओं को ₹1100 बांटे जा रहे हैं। आतिशी ने कहा कि प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार करना चाहिए। ED-CBI और दिल्ली पुलिस को इनके आवास पर छापा मारना चाहिए। इस मामले में चुनाव आयोग को भी जवाब देना चाहिए। उधर, प्रवेश वर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, मेरे पिताजी साहिब सिंह वर्मा ने जरूरतमंद लोगों की भलाई के लिए संस्था बनाई थी। उसके तहत महिलाओं को पैसे बांटे जा रहे थे। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल ने ही इन महिलाओं को प्रवेश वर्मा के घर भेजा है। प्रवेश ने कोई पैसे नहीं बांटे। ये केजरीवाल का ही काला धन है।

आतिशी ने कहा कि 1100 रुपए के साथ महिलाओं को एक पैम्फलेट भी बांटा गया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीर लगी है। भाजपा हारा हुआ चुनाव पैसे के दम पर जीतने की कोशिश कर रही है। CBI-ED और दिल्ली पुलिस को इस मामले का जवाब देना होगा।
भाजपा की पूरी सच्चाई सामने आ गई है। उनके पास एजेंडा नहीं है। उनके पास CM का चेहरा नहीं है। उनके पास दिल्ली के लोगों के लिए कोई वादे भी नहीं है। साथ ही, दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल की दो बड़ी चुनावी घोषणाओं पर ब्रेक लगा दिया। सरकार के दो विभागों ने अखबारों में विज्ञापन छपवाकर कहा कि राज्य में महिला सम्मान और संजीवनी जैसी कोई योजना नहीं है।

वहीं, प्रवेश ने कहा, आतिशी दिल्ली की टेम्परेरी मुख्यमंत्री हैं। वे तब सीएम बनी जब इनका मंत्रिमंडल जेल में था। संजय सिंह भी मेरे घर के आगे पीछे घूम रहे हैं। मुझे अच्छा लग रहा है कि ये लोग चिंतित है। मेरे पिताजी द्वारा राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्था का निर्माण 25 वर्ष पहले किया गया था। उसमें गुजरात के भूकंप आए तो वहां पर हमने दो गांव का निर्माण किया। प्रवेश वर्मा ने कहा, हमने 2000 से ज्यादा मकान बनाए। ओडिशा के साइक्लोन में मेरे पिताजी ने 4 गांव बसाए। उसका उद्घाटन अब्दुल कलाम जी ने किया था। कारगिल युद्ध में सारे जवानों को सारे शहीदों के परिवारों को दिल्ली में 1 लाख की राशि दी गई थी। मेरी संस्था बहुत पुरानी है। अच्छा लग रहा है कि आतिशी मेरे कार्य की सराहना कर रही हैं। मैं शराब नहीं बांट रहा था।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.