ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

महाराष्ट्र में तेज बारिश से एक हफ्ते में हुई 8 लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 8, 2024

मुंबई, 08 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में मौसम के मिजाज आये दिन बदल रहे है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मानसून महाराष्ट्र के दक्षिणी इलाकों, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दाखिल हो गया है। IMD ने आज महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही गोवा में अगले चार दिन तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। केरल के कालीकट एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण शनिवार सुबह दुबई से आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को कोच्चि डायवर्ट कर दिया गया। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में पिछले एक हफ्ते से बारिश के कारण आई बाढ़ और बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 6 की मौत बिजली गिरने से हुई है। मराठवाड़ा में 113 जानवरों की मौत की भी सूचना है। लातूर में एक महिला बाढ़ में बह गई। गुजरात में मानसून आने से पहले बारिश का दौर शुरू हो गया है। सूरत के कई इलाकों में शुक्रवार (7 जून) की रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी दिया है। अगले पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

तो वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि 11 और 12 जून को गुजरात के कई जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। गुजरात में मानसून की तय तारीख 15 जून है। हालांकि, संभावना है कि यह समय से पहले गुजरात में प्रवेश कर जाएगा। वहीँ, दूसरी तरफ, उत्तर भारत, मध्य भारत और नॉर्थ-वेस्ट में अभी भी झुलसाने वाली गर्मी है। 8 जून को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में हीटवेव की आशंका है। उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है। झांसी में 7 जून को देशभर में सबसे ज्यादा टेम्परेचर 45.8°C दर्ज किया गया था। IMD ने बताया कि राजस्थान में 8 जून को गरज और बिजली के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान में तूफान के कारण कल चार की मौत हो गई। बिहार के 31 जिलों में आज हॉट-डे रहने की आशंका है। पश्चिम बंगाल और हरियाणा में भी गर्मी रहेगी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.