ताजा खबर
होली पर हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, किराए में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी   ||    सेनापति बापट रोड पर इवेंट रद्द होने पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, दो भाइयों पर जानलेवा हमला   ||    पुणे में ऑटो की छत पर बैठकर सैर करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी   ||    चार साल बाद पुणे मनपा को मिलेगा नया मेयर, बीजेपी सबसे मजबूत दावेदार   ||    पुणे भूमि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी   ||    पुणे में एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई   ||    चीनी रिकवरी में सोमेश्वर अव्वल, श्री छत्रपति ने माळेगांव को छोड़ा पीछे   ||    पुणे में भी साथ आए पवार, नगर निगम चुनाव में एनसीपी और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन   ||    सलमान खान का 60वां जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान : देशभक्ति और फैंस के लिए खास पल   ||    राजेश खन्ना की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को जैकी श्रॉफ ने किया याद   ||   

भाजपा ने 4 राज्यों के बदले अध्यक्ष, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में हुआ बदलाव, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 4, 2023

मुंबई, 04 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। देश में 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को देखते हुए भाजपा ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में बदलाव हुआ है। कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को पार्टी की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा पार्टी हाईकमान ने एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। तेलंगाना में इसी साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। वहीं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्‌डी को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनित किया गया है। किरण इसी साल अप्रैल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। साथ ही विधायक इटेला राजेंद्र को तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों की प्रबंधन समिति के चेयरमैन बनाया है।

आपको बता दें, PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रगति मैदान के कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ पांच घंटे लंबी बैठक की थी। PM ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था कि जनता की सेवा का संकल्प हो तो उसे पूरा करने के लिए किसी पद की जरूरत नहीं है। मीटिंग में पिछले चार साल के दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज को लेकर भी चर्चा हुई। आम चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है। इसलिए प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों से बचे हुए कामों को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए कहा है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज को लेकर PM ने खुशी जाहिर की। सूत्रों के अनुसार भाजपा को मिलने वाली सफलता पर PM ने कहा कि इसके पीछे असली वजह यह है कि लोग दशकों से जिस उपेक्षा के शिकार थे और होते आए थे, उसे भाजपा ने दूर किया। आगे भी यही करना है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.