ताजा खबर
ट्रंप के टैरिफ का विरोध करने वाले पूर्व NSA के घर FBI का छापा, भारत पर सख्त रुख की आलोचना से चर्चा म...   ||    यूक्रेन से युद्ध पर रूस का बड़ा ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप ने भी लिया यूटर्न, पुतिन-जेलेंस्की की मीटिंग पर ...   ||    कौन हैं भारत में अमेरिका के नए एंबेसडर सर्जियो गोर? जिन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने किया नियुक्त, क्या ब...   ||    टिकटॉक पर अमेरिका में क्यों लगा है बैन? डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई प्रतिबंध की समयसीमा   ||    ‘तुगलकी फरमान है आधार कार्ड पर लिया गया फैसला’, असम सरकार पर भड़के रफीकुल इस्लाम, क्या है मामला?   ||    2023 से पहले की गाड़ियां खराब कर रहा इथेनॉल वाला पेट्रोल! सरकार की नीति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में द...   ||    क्या भारत में TikTok की होने जा रही है वापसी? 5 साल पहले लगा था बैन   ||    भारत अंतरिक्ष में बनाएगा अपना स्टेशन, 2028 तक पहला हिस्सा होगा स्थापित   ||    सरासर झूठ है! टिकटॉक नहीं हुआ भारत में अनब्लॉक, केंद्र सरकार ने दिया बड़ा अपडेट   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PM मोदी करेंगे राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का शुभारंभ, चमोली में ...   ||   

पत्नी को जलाने के आरोप में 12 साल काटी जेल, अब SC ने इस वजह से आरोपी को किया बरी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 11, 2025

तमिलनाडु के रहने वाले एक व्यक्ति को पत्नी की हत्या के आरोप से सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है। आरोपी बीते 12 साल से जेल में बंद था। आरोप था कि उसने अपनी पत्नी को जला कर मार डाला। हालांकि, अदालत में पेश साक्ष्यों और महिला के विरोधाभासी बयानों के आधार पर शीर्ष अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि हत्या उसी ने की थी।

निचली अदालत ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा

इससे पहले निचली अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आरोपी पर आरोप था कि उसने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने इस फैसले को पलटते हुए आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। सुनवाई के दौरान जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस एहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने कहा कि यदि महिला के दिए गए बयानों में विरोधाभास है, तो अन्य सबूतों पर भी गौर करना जरूरी होता है। कोर्ट ने कहा, "ऐसे मामलों में अत्यंत सतर्कता की जरूरत होती है। केवल बयान के आधार पर दोषसिद्धि नहीं की जा सकती जब तक अन्य साक्ष्य उसकी पुष्टि न करें।"

महिला के विरोधाभासी बयान बने संदेह का आधार

मृतक महिला ने दो अलग-अलग बयान दिए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान दिए गए पहले बयान में उसने बताया कि वह खाना बनाते समय आग की चपेट में आ गई थी। लेकिन बाद में मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान में महिला ने अपने पति पर केरोसिन डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि जब महिला को अस्पताल लाया गया था, तब उसके शरीर से केरोसिन की गंध नहीं आ रही थी। गवाहों और चिकित्सा रिपोर्ट की जांच के बाद यह साफ हुआ कि महिला के अंतिम बयान पर संदेह किया जा सकता है।

सिर्फ बयान नहीं, साक्ष्य भी जरूरी: सुप्रीम कोर्ट

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, "मृतक के बयान का विशेष महत्व होता है, लेकिन यह देखना भी जरूरी है कि वह बयान कितना विश्वसनीय और सुसंगत है। जब बयान में विरोधाभास हो और अन्य सबूत उस आरोप की पुष्टि न करें, तो आरोपी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।" जस्टिस धूलिया ने कहा कि केवल मृत्युपूर्व बयान के आधार पर दोषसिद्धि तब हो सकती है जब वह संदेह से परे हो। इस मामले में ऐसा कोई अन्य साक्ष्य नहीं था जो यह साबित करता कि पति ने ही हत्या की। इसी आधार पर आरोपी को बरी कर दिया गया।

12 साल बाद मिली रिहाई, परिवार में खुशी का माहौल

12 साल से जेल में बंद आरोपी के बरी होते ही उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। आरोपी के वकील ने कहा कि यह फैसला न्यायिक प्रणाली में भरोसा कायम करने वाला है। अब यह मामला उन मामलों में शामिल हो गया है, जहां सुप्रीम कोर्ट ने साक्ष्य और तथ्यों की गहन जांच के बाद व्यक्ति को निर्दोष घोषित किया।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.