ताजा खबर
होली पर हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, किराए में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी   ||    सेनापति बापट रोड पर इवेंट रद्द होने पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, दो भाइयों पर जानलेवा हमला   ||    पुणे में ऑटो की छत पर बैठकर सैर करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी   ||    चार साल बाद पुणे मनपा को मिलेगा नया मेयर, बीजेपी सबसे मजबूत दावेदार   ||    पुणे भूमि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी   ||    पुणे में एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई   ||    चीनी रिकवरी में सोमेश्वर अव्वल, श्री छत्रपति ने माळेगांव को छोड़ा पीछे   ||    पुणे में भी साथ आए पवार, नगर निगम चुनाव में एनसीपी और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन   ||    सलमान खान का 60वां जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान : देशभक्ति और फैंस के लिए खास पल   ||    राजेश खन्ना की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को जैकी श्रॉफ ने किया याद   ||   

परिवेश सिंह का गाना 'राही' लोगों को सही राह पर चलने के लिए करता है प्रेरित

Photo Source :

Posted On:Sunday, October 15, 2023

प्रसिद्ध संगीत निर्देशक परिवेश सिंह ने 6 अक्टूबर को 14 अन्य गायकों के साथ अपने गाने 'राही' को लांच किया।

इस अवसर पर सीरियल 'थपकी प्रेम की' की एक्ट्रेस प्राची बंसल और कई सेलिब्रिटी जैसे जान कुमार सानू, राजा हस्सन, शाहिद मालया, आदिल गुरेज़ी और अजय टीसा भी मौजूद थे।

आज के समय में जब नकारात्मक कंटेंट ने म्यूजिक इंडस्ट्री पर कब्जा किया हुआ है , ऐसे में 'राही' जैसे खूबसूरत गाने लोगों को एक ताजगी और प्रेरणास्पद विकल्प प्रदान करते है। इस गाने को बहुत ही खूबसूरती के साथ लिखा और कंपोज़ किया गया है और यह लोगों को सही राह पर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

परिवेश सिंह जिन्होंने इस गाने को कंपोज किया है , उन्होंने बताया, "मैं इस गाने पर पिछले तीन साल से काम कर रहा हूँ और इस गाने पर काम करने का मेरा उद्देश्य लोगों का मानवता पर ध्यान केंद्रित करना है। इस गाने को मेरी बहन मनीषा सिंह ने लिखा है।इस गाने को 14 गायकों ने गाया है जिसके लिए उन्होंने कोई भी पैसा नहीं लिया है। "

इसके साथ साथ परिवेश सिंह ने संगीत की बदलाव शक्ति के बारे में भी बात की और बताया कि यह समाज में परिवर्तन लाने की क्षमता रखता है क्योंकि यह सीधे आपके दिल और मन तक पहुंचता है।

एक्ट्रेस प्राची बंसल इस गाने में फीचर हुई है और उन्होंने परिवेश सिंह को इस मौके के लिए धन्यवाद देते हुए कहा,"आज के डिजिटल ज़माने में हमारे स्मार्टफोन ने हमें अपने दूर बैठे रिश्तेदारों और दोस्तों के तो करीब ला दिया है लेकिन जो लोग हमारे पास है उनसे हमें दूर कर दिया है। इस वजह से कही न कही हम अपने आप से भी जुदा हो गए हैं। हम सब समाज की दौड़ में बस भागे जा रहे हैं। यह गाना हमें सिखाता है कि इस भागदौड़ वाली ज़िन्दगी में हमें थोड़ा थमना चाहिए 'राही पल दो पल को थम तो जा' ."

जिन 14 गायकों ने इस गाने को अपनी आवाज़ दी है, वे सभी इस गाने को लेकर काफी उत्साहित है। उन सभी को पूरी उम्मीद है कि यह गाना करोड़ों लोगों के दिलों तक पहुंचेगा। इस गाने के माध्यम से समाज और हमारी भावनाओं में एक पॉजिटिव बदलाव आएगा। "

Video Link - https://www.youtube.com/watch?v=AcDChvAgmAY


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.