ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

शहीद कपूर और मृणाल ठाकुर की जर्सी के तीन साल पुरे हुए

Photo Source :

Posted On:Monday, April 14, 2025

तीन साल पहले जब जर्सी सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, तब इसने दर्शकों को भावनाओं के मैदान में क्लीन बोल्ड कर दिया था। आज भी ये फिल्मदर्शकों के दिलों में ज़िंदा है, जैसे कोई यादगार मैच। इस खास मौके पर, पेन मूवीज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया: "तीन सालहुए 'जर्सी' को — और ये अब भी मैदान में चौके-छक्के मार रही है। एक ऐसी फिल्म जिसने हमें इमोशन्स से भर दिया और हर सीन सीधा दिल मेंजाकर लगा!"

2022 में रिलीज़ हुई जर्सी निर्देशक गौतम तिन्ननुरी की हिंदी डेब्यू फिल्म थी, जो उनकी 2019 में बनी तेलुगु फिल्म का ही रीमेक थी। फिल्म मेंशाहिद कपूर ने एक ऐसे क्रिकेटर का किरदार निभाया था जो सालों बाद मैदान में सिर्फ अपने बेटे की एक मासूम ख्वाहिश — एक जर्सी — को पूरा करने के लिए लौटता है। ये वापसी ना शोहरत के लिए थी, ना ट्रॉफी के लिए, बल्कि एक बाप के टूटे सपनों और बेटे के भरोसे की कहानी थी। शाहिदके साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर ने भी फिल्म की भावनात्मक गहराई में अहम योगदान दिया।

गीता आर्ट्स, दिल राजू प्रोडक्शंस, सितारा एंटरटेनमेंटस और ब्रेट फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका ना कर पाईहो, लेकिन दिलों में अपनी जगह पक्की कर गई। शाहिद की गहराई से की गई परफॉर्मेंस, अमित त्रिवेदी का शानदार संगीत और फिल्म कीसंवेदनशील कहानी ने दर्शकों को बेहद प्रभावित किया।

वक़्त के साथ जर्सी एक साइलेंट कल्ट क्लासिक बन चुकी है। एक ऐसी फिल्म जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं — सिर्फ क्रिकेट के लिएनहीं, बल्कि उसके दिल से जुड़े इमोशन्स के लिए। ये फिल्म सिखाती है कि कुछ जीतें ट्रॉफी उठाने से नहीं, बल्कि आखिरी बार कोशिश करने सेमिलती हैं।

तीन साल बाद भी जर्सी हमें यही याद दिलाती है — कि असली जीत मैदान में नहीं, दिल में होती है।

Check Out The Post:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.