ताजा खबर
पुणे में अभी भी ठंड का इंतजार, अगले 3-4 दिनों में गिरेगा तापमान; रात और सुबह बढ़ेगी ठिठुरन   ||    पुणे में पारिवारिक विवाद में बेटे ने फावड़े से की पिता की हत्या, एसटी बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला क...   ||    करण जौहर की दिवाली पूजा में जुटे बॉलीवुड सितारे जाह्नवी और अनन्या ने लूटी महफिल   ||    ईथा का ट्रेलर 35 मिलियन पार श्रद्धा कपूर के नए अवतार ने मचाया धमाल   ||    साई धर्म तेज ने मंगेतर किरण पर लुटाया प्यार लिखा आई लव यू   ||    सलमान खान ने रामायण को सपोर्ट करते हुए को कही बड़ी बात   ||    कमल हासन की संडियार की शूटिंग शुरू   ||    गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||   

काजोल की फिल्म माँ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 29, 2025

अभिनेत्री काजोल की अगली फिल्म 'मां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में काजोल अपनी बेटी की राक्षसों से रक्षा करती हुई नजर आ रही हैं।काजोल फिल्म 'मां' से हॉरर फिल्म में डेब्यू कर रही हैं। काजोल इस फिल्म से तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। काजोल के अलावा फिल्म मेंरोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, गोपाल सिंह और सूर्य शिखा दास है।

ट्रेलर काफी दमदार है। ट्रेलर की शुरूआत काजोल से होती है। वह गाड़ी चला रही हैं और पीछे उनकी बेटी बैठी है। वह कह रही है कि मां पेट में काफीदर्द हो रहा है। इस पर काजोल कहती हैं कि आगे होटल दिखेगा तो रुक जाएंगे। इसके बाद अचानक काजोल की गाड़ी पर कोई कूदता है। दोनों डरजाते हैं।इसके बाद काजोल एक घर में पहुंचती हैं। काजोल अपनी बेटी से कहती हैं कि यह नई जगह है। इसलिए यहां से कहीं नहीं जाना। फिरकाजोल की बेटी और एक लड़की एक पुरानी हवेली में जाती हैं। यहां अचानक काजोल की बेटी को एक राक्षस खींच ले जाता है। अब काजोल कीबेटी मुसीबत में पड़ जाती है। इसके बाद काजोल अपनी बेटी को बचाती हैं।

फिल्म एक सुपरनैचरल हॉरर ड्रामा है। फिल्म विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी है। फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स ने प्रोड्यूज किया है। मां फिल्म 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Trailer:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.