ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

लूटेरे सीरीज का ट्रेलर रिलीज़ हुआ

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 6, 2024

हंसल मेहता का आगामी सीरीज 'लुटेरे' का ट्रेलर जारी हो गया है। इसका निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की इस सीरीज का ट्रेलर आज बुधवार को जारी हुआ है, जो एक्शन से भरपूर है। यह सीरीज थ्रिलर सीरीज समुद्री लुटेरों पर आधारित है।

ट्रेलर की शुरुआत होती है लालच को कोसने से, फिर आवाज आती है, 'जन्नत में नौकर बनने से अच्छा, नर्क में राजा बनो'। इसके बाद समुद्र का नजारा है। समुद्र में जहाज है और लूट की घटना है। सोमालिया के तट पर लुटेरों ने भारतीय जहाज का अपहरण कर लिया है। सीरीज की कहानी इसी पर आधारित है। इसमें रोमांच का तड़का भी लगाया गया है।

ट्रेलर में समुद्री चुनौतियों को दिखाया गया है। सोमालिया में जहाज के लुटेरों को जब पता चलता है कि सामने कोई भारतीय है तो वे पूछते हैं, 'आप अक्षय कुमार से मिले हैं?' इसके बाद लूट और बचाव का काम शुरू होता है। इस सीरीज में एक्शन खूब देखने को मिलने वाला है।

सीरीज में रजत कपूर, विवेक गोम्बर, अमृता खानविलकर और आमिर अली जैसे सितारे अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे। 'लुटेरे' का प्रीमियर 22 मार्च से OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर किया जाएगा।

Check Out The Trailer:


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.