ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

अभिनेत्रियां कॉमेडी कर सकती हैं - कृति सेनन

Photo Source :

Posted On:Monday, March 18, 2024


एक्ट्रेस कृति सेनन को बॉलीवुड में हर कोई जानता हैं, पिछले दिनों उनकी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही। दर्शकों को इस फिल्म में कृति का अभिनय काफी पसंद आया था। अब अभिनेत्री की आगामी फिल्म 'क्रू' रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में कृति, करीना कपूर खान और तब्बू के साथ नजर आने वाली हैं।

कृति सेनन पहली बार 'क्रू' में तब्बू और करीना कपूर के साथ काम कर रही हैं। पिछले दिनों एक साक्षात्कार के दौरान कृति से पूछा गया कि उन्हें इन अभिनेत्रियों के साथ काम करते हुए कैसा महसूस हुआ। इस सवाल के जवाब में कृति कहती हैं, 'हम आमतौर पर अभिनेताओं के साथ काम करते हैं। ऐसा बहुत कम होता है कि हम सिर्फ अभिनेत्रियों के साथ काम कर रहे हों। मेरे लिए 'क्रू' में काम करना ताजगी से भरा अनुभव रहा है। तब्बू और करीना से काफी कुछ सीखने को मिला है।'

कृति सेनन की आने वाली फिल्म 'क्रू' स्त्री प्रधान फिल्म है। कृति इस विषय में बात करती हुए बोलती हैं, 'लोगों को लगता है कि अभिनेत्रियां कॉमेडी नहीं कर सकती हैं, लेकिन यह सही नहीं है। 'क्रू' में हमने कॉमेडी किया है और हमारी टाइमिंग जबर्दस्त है। दर्शक अक्सर सोचते हैं कि महिला प्रधान फिल्म किसी सीरियस मुद्दे पर ही बनती है, हमने इस फिल्म के जरिए इसी स्टीरियोटाइप को तोड़ने की कोशिश की है।'

कृति अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'हमने पुरुषों को कोसने के लिए इस फिल्म का निर्माण नहीं किया है। यह एक अलग विषय पर बनी हुई फिल्म है जो दर्शकों को गुदगुदाएगी और सोचने पर भी मजबूर करेगी।'

इस फिल्म का निर्देशन राजेश ए कृष्णन ने किया है।यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


Check Out The Post:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.