ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

फ़तेह फिल्म का टीज़र जल्द रिलीज़ होगा

Photo Source :

Posted On:Friday, March 15, 2024

एक्टर सोनू सूद अपनी नेकी के साथ-साथ अपने दमदार अभिनय के बूते भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। सोनू सूद की आगामी फिल्म 'फतेह' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आज अभिनेता ने अपनी इस फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया है, जो धमाकेदार है। इसी के साथ फिल्म की टीजर रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। आज जारी हुए फिल्म के पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'फतेह' एक्शन से भरपूर होगी।

सोनू सूद एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। आज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'फतेह' का पहला पोस्टर साझा किया है। पोस्टर पर सोनू सूद का हाथ है। उन्होंने पेन पकड़ा हुआ है। हाथ में कड़ा है। और खून टपकचा नजर आ रहा है। साइबर क्राइम थ्रिलर में सोनू को एक अलग अवतार में दिखाया जाने वाला है। इसके साथ सोनू सूद ने कैप्शन लिखा है, 'कभी भी किसी को कम मत समझो! 'फतेह' के साथ पावर-पैक एक्शन के लिए तैयार हो जाइए।

फिल्म का टीजर कल शनिवार को रिलीज होगा। सोनू की इस आगामी फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह सोनू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। शक्ति सागर प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म साइबर अपराध की जटिलताओं और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। फिल्म में एक्शन का धमाल होगा। एक्शन सीन हॉलीवुड स्टंट स्पेशलिस्ट ली व्हिटेकर की देखरेख में किए गए हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.